रविवार, दिसम्बर 10, 2023
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमLATESTIPL 2023 Eliminator MI vs LSG : IPL Qualifier 2 में lucknow...

IPL 2023 Eliminator MI vs LSG : IPL Qualifier 2 में lucknow super giants और Mumbai Indians में भिड़ंत, रोहित और क्रुणाल की होगी परीक्षा

Google News
Google News

- Advertisement -

IPL 2023 का दूसरा क्वालिफायर बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स (lucknow super giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने लगातार कोशिशों और बेहतर प्रयासों से प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं लखनऊ इस सत्र की शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया है। मैच शाम 7:30 में शुरू होगा।

फॉर्म में मुंबई के बल्लेबाज

मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों की फॉर्म में वापसी की बदौलत यह मुकाम पाया है। वह इस मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। टीम पिछले आईपीएल सत्र में अंतिम स्थान पर रही थी। मौजूदा सत्र में टीम ने वापसी करते हुए प्ले ऑफ में जगह बनाई। गुजरात टाइटंस ने अंतिम लीग मुकाबले में आरसीबी को हराकर मुंबई की प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित की। ऐसे में रोहित शर्मा की नजरें अब अपने छठे आईपीएल खिताब पर टिकी हैं।

दूसरी तरफ, सुपरजाइंट्स को पिछले सत्र में आरसीबी के खिलाफ ही एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा था। इस बार टीम इससे आगे बढ़ना चाहेगी। नियमित कप्तान लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी के बाजवूद टीम का संतुलन बरकरार है। क्रुणाल पंड्या ने उपलब्ध विकल्पों का अच्छी तरह इस्तेमाल किया है। हालांकि, आईपीएल की सबसे सफल टीम के खिलाफ भी उन्हें लय बरकरार रखने की उम्मीद होगी।

सूर्यकुमार और ईशान को रोकने की रणनीति

मुंबई के लिए अंतिम लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने शानदार शतक जड़ा। सुपरजाइंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी में टीम की निगाहें सूर्यकुमार यादव (511 रन, एक शतक, चार अर्धशतक) और  सलामी बल्लेबाज इशान किशन (439) पर होगी। वह ग्रीन (381) और कप्तान रोहित (313) को भी जल्द पवेलियन भेजने की रणनीति बना रही होगी। यह सच है कि मुंबई के बल्लेबाजों ने लय हासिल कर ली है। ऐसे में सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों की राह आसान नहीं होगी।

सुपरजाइंट्स को अगर मुंबई के बल्लेबाजों को रोकना है तो लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को बड़ी भूमिका निभानी होगी। वह 14 मैच में 16 विकेट के साथ टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। नवीन उल हक, आवेश खान, कृणाल और अनुभवी अमित मिश्रा जैसे गेंदबाजों को भी अधिक योगदान देना होगा।

तेज आक्रमण मुंबई की कमजोर कड़ी

दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजों की नाकामी के कारण लीग चरण मे हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी कमजोर है। इसका फायदा सुपरजाइंट्स उठाना चाहेंगे। सुपरजाइंट्स के बल्लेबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया है। मार्कस स्टोइनिस (14 मैच में 368 रन) दूसरे चरण में अच्छी लय में दिखे हैं। वहीं, काइल मेयर्स (361) और निकोलस पूरन (358) की जोड़ी ने भी उपयोगी पारियां खेली हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा में आत्महत्या की घटती प्रवृत्ति एक सकारात्मक संकेत

देश रोज़ाना: आत्महत्या की घटनाएं इधर कुछ वर्षों से पूरे देश बढ़ रही हैं। यह काफी चिंताजनक है। आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के बीच...

बाइक पर टूट कर गिरा बिजली का हाइटेंशन तार, जिंदा जले दम्पति

पलवल। बिजली विभाग के द्वारा पुराने तारों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है। इसका एक ताजा उदाहरण पलवल में देखने को मिला।...

IND vs SA Playing 11: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज

सूर्यकुमार की अगुआई में भारतीय टीम ने हाम में बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज 4-1 से जीती है। अब युवा टीम लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

Recent Comments