रविवार, दिसम्बर 10, 2023
21.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमLATESTWTC 2023 : कोहली और रहाणे से चमत्कार की उम्मीद, भारत के...

WTC 2023 : कोहली और रहाणे से चमत्कार की उम्मीद, भारत के सामने पांचवें दिन 280 का लक्ष्य

Google News
Google News

- Advertisement -

WTC 2023 का फाइनल मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत के लिए 444 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर 164 रन बना लिए हैं। अंतिम दिन भारत को जीत के लिए 280 रन बनाने हैं। चौथे दिन विराट कोहली 60 गेंदों में 44 रन और अजिंक्य रहाणे 59 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। इन दोनों के बीच अब चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी हो चुकी है।

विवादों में रहा शुभमन का विकेट

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित की थी। इससे पहले पहली पारी में उसने 469 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाए थे। इससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 173 रन की बढ़त मिली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने 443 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली। जवाब में उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। हालांकि, शुभमन गिल के विवादित कैच आउट ने भारत को पहला झटका दिया।

शुभमन के शॉट को स्लिप में कैच लेते समय गेंद ग्रीन के हाथों में फंसकर जमीन पर लगी। हालांकि, थर्ड अंपायर ने गिल को आउट करार दिया। शुभमन 19 गेंदों पर 18 रन बना कर पवेलियन लौटे। दिन का खेल खत्म होने के बाद शुभमन ने खुद इस घटना की तस्वीर शेयर की है।

दो ओवर में रोहित-पुजारा आउट

इसके बाद लगातार दो ओवर में टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए। यह दोनों विकेट ऑस्ट्रेलिया को भारतीय बल्लेबाज के खराब शॉट के कारण मिले हैं। 20वें ओवर में पहले अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा स्वीप शॉट लगाने के चक्कर में एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह 60 गेंदों में 43 रन बना सके। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 गेंदों में 51 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद अगले ही ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर अपर कट लगाने के चक्कर में वे विकेट गंवा बैठे। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पास पहुंच गई। पुजारा 47 गेंदों में 27 रन बना कर पवेलियन लौटे।

चमत्कार का इंतजार

इन दोनों के विकेट के बाद कोहली और रहाणे ने संभल कर बल्लेबाजी की। दोनों ने खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया। अब पांचवें दिन इन्हीं दोनों से काफी उम्मीदें होंगी। ओवल में अभी तक चौथी पारी में सर्वाधिक लक्ष्य 263 रन का ही हासिल किया गया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सर्वाधिक लक्ष्य 418 रन का ही हासिल किया गया है, जब वेस्टइंडीज ने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एंटीगा में तीन विकेट से जीत हासिल की थी। यानी भारत को यह टेस्ट जीतना है तो चमत्कार करना होगा।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

IND vs ENG : गेंदबाजों ने दिखाया दम, फिर भी हार गए हम

रेणुका ठाकुर ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर ने नताली सीवर ब्रंट (16 रन) को आउट किया। एलिस कैप्सी 25 रन बनाकर सायका इशाक की गेंद पर आउट हुईं।

WPL Auction 2024: काश्वी गौतम और सदरलैंड पर जमकर बरसे पैसे…

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं, किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकी..

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है, तो पत्रकारों में एक ही क्यों: एमडब्ल्युबी

चंडीगढ़।मीडिया वेल बींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने कहा है कि -पत्रकारों को पैंशन के मामले में सरकार...

Recent Comments