Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeUP2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः...

2014 और 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ बनेगी मोदी सरकारः सीएम योगी

Google News
Google News

- Advertisement -

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने बुलंदशहर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर एवं मेरठ जनपदों में 20,700 करोड़ से अधिक की 46 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प को दोहराएगी जनता

उन्होंने कहा कि आज मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री का बुलंदशहर की धरती पर आगमन हम सबके लिए एक प्रेरणा है कि बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके हमें विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए जुटना है। इसी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए ये जनता जनार्दन यहां आपका मार्गदर्शन प्राप्त कर रही है। कुछ दिनों के बाद जब देश में आम चुनाव होंगे, तो ये ही जनता जनार्दन आपके साथ फिर से खड़ी होकर फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को दोहराएगी। सीएम ने कहा कि आपके नेतृत्व में तीसरी बार फिर से देश के अंदर 2014, 2019 से भी बड़े बहुमत के साथ सरकार बनेगी। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भगवान श्रीराम की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। वहीं ओडीओपी के अंतर्गत राम मंदिर के उकेरे गए चित्र वाली खुर्जा की सेरेमिक ट्रे भी भेंट की।

नए भारत का दर्शन देखकर अचंभित है दुनिया

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त करके अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला के भव्य मंदिर का उद्घाटन और श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत पहला दौरा भी उत्तर प्रदेश की धरती बुलंदशहर में हो रहा है। यह हमारा सौभाग्य है कि उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और सानिध्य मिल रहा है। आप सभी उपस्थित बहनों-भाईयों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उनका स्वागत और अभिनंदन करता हूं। उत्तर प्रदेश आज देश के अंदर विकास की प्रक्रिया के साथ तेजी से आगे बढ़ता हुआ राज्य है। ये जो कुछ भी हो पा रहा है, प्रधानमंत्री की कृपा, उनके आर्शीवाद, उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व के कारण है। एक नए भारत के निर्माण के रूप में हम सब भारतवासियों को उनका सानिध्य प्राप्त हो रहा है। एक नए भारत का दर्शन न केवल 140 करोड़ देशवासी कर रहे हैं, बल्कि दुनिया भी इस अद्भुत, अविस्मरणीय और अलौकिक अवसर पर आज अचंभित है और भारत की ओर आकर्षित हो रही है।

यह भी पढ़ें : अंतिम पायदान तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही योगी सरकार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

सीएम योगी ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपका स्नेह प्रधानमंत्री को मौसम की विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए दिल्ली से बाई रोड यहां तक ले आया है। आज दिल्ली से बाई रोड प्रधानमंत्री हमारे बीच में आए हैं। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले अयोध्या का अद्भुत, अलौकिक, अविस्मरणीय कार्यक्रम भारतवासियों और पूरी दुनिया ने देखा है। इस अद्भुत और अविस्मरणीय कार्यक्रम के बाद आज बुलंदशहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। आज पौष पूर्णिमा भी है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री के हाथों 21 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उपहार भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा और भी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है।

भारत रत्न देने के निर्णय पर जताया आभार

सीएम योगी ने रूफटॉप सोलर योजना के शुभारंभ और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने के प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी के निर्णय की भी खुले मन से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री ने पिछले तीन दिनों में 2 महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एक निर्णय था, एक करोड़ घरों तक रूफटॉप सोलर के लिए एक नई योजना का शुभारंभ। इस योजना का शुभारंभ उसी दिन हुआ है, जिस दिन अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। दूसरा, सामाजित न्याय के पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूर ठाकुर जी को भारत रत्न देकर के सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में वंचितों, दबे-कुचले और पिछड़े वर्ग को सम्मान देकर के उनके माध्यम से नेतृत्व की एक नई श्रंखला को खड़ा करना। यह अत्यंत अभिनंदनीय है। इसके लिए हम सब आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह, मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद महेश शर्मा, डॉ. भोला सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, सतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह नागर एवं भाजपा के पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

जुड़े रहें ऐसी और खबरों के लिए : https://deshrojana.com

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Ajay Chautala: अजय चौटाला की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला(Ajay Chautala: ) शुक्रवार को बाल-बाल बचे। दरअसल, जींद जिले के नरवाना क्षेत्र में अचानक सड़क...

सरकारी जमीनों पर स्लम बस्तियां बसाने की दोषी खुद सरकार

पिछले दिनों लखनऊ के कुकरैल नाले के किनारे बसी अकबरपुर बस्ती पर बुलडोजर चलने की देश में खूब चर्चा हुई। अकबरपुर में लगभग बारह...

BJP Budget: भाजपा ने कहा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा बजट

भारतीय जनता पार्टी (BJP Budget: ) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट विकसित भारत...

Recent Comments