Sunday, October 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTआपने राजा तो देखा होगा लेकिन क्या पुलिस वाला राजा देखा है...

आपने राजा तो देखा होगा लेकिन क्या पुलिस वाला राजा देखा है ? जरूर पढ़े यह खबर

Google News
Google News

- Advertisement -

आपने रिटायरमेंट सेरेमनी तो देखी होगी लेकिन क्या आपने किसी थानेदार को इस अनोखे तरीके से जाते देखा है। अब आप सोच रहे होंगे की ऐसा क्या हुआ। तो आपको बता दे नागपुर के सीताबर्डी में थानेदार रहे अतुल सबनीस को उनके स्टाफ और आम जनता से कुछ इस तरीके से प्यार मिला की वो गद- गद हो गए। दरअसल उनका विदाई समाहरोह था। जिसमे उनके स्टाफ समेत अन्य कई क्षेत्रीय लोग सम्मिलित हुए। पिछले तीन साल से पुलिस निरीक्षक अतुल सबनीस नागपुर में तैनात थे जिसके बाद अब उनका तबादला नागपुर के लकड़गंज थाने में किया गया है। वह नागपुर में रहने के बाद जानता में बेहद फेमस थे। उन्हें जनता बेहद प्यार करती थी। जिस प्यार और इज्जत के वे हक़दार था उतना ही प्यार और इज्जत उनको यहाँ की जनता द्वारा दी गई। उन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वाहन किया।

क्षेत्रिय लोगों ने उनके विदाई समारोह में खास इंतजाम किए थे। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में आप साफ़ तौर पर देख सकते है कि यहाँ पर थाना परिसर को एक दम दुल्हन की तरह सजाया गया है साथ साथ पुरे परिसर में फूल और लाइट भी लगाए गए है। इसी दौरान उनके समेत उनके परिवार को छोड़ने के लिए बग्गी भी लगाई गई है। वह थानेदार जिस पर बैठकर एक दम राजा लग रहा है। इस वीडियो में साफ़ तौर से देखा जा सकता है कि इस थानेदार को लोगो ने अपना राजा मानकर बग्गी में बैठाया और DJ की धुन पर थिरकते हुए उन्हें विदा दी। इसके लिए जनता ने ढोल और बैंड भी बुलाए थे। मिलने वालों के हुजूम का तो पूछिए ही मत। थाने के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी लोग अपने हीरो से मिलने के लिए चले आए।  

https://www.indiatv.in/viral/news/farewell-party-of-police-inspector-in-nagpur-the-public-bid-him-farewell-like-a-king-2023-08-01-978328

जिस बी व्यक्ति ने यह वीडियो देखा है वो यह कह रहा है कि आज तक उन्होंने बहुत विदाई समारोह देखे लेकिन ऐसी विडआई समारोह आज तक नहीं देखा। कई लोगो का तो यह भी कहना है कि ऐसे पुलिस वाले बहुत कम मिलते है जिनको जनता का इतना प्यार और सम्मान मिले। नहीं तो कई जनता तो ऐसी होती है जिनको पुलिस के सामने खड़ा होना भी पसंद नहीं होता है। पुलिस के नाम का एक अलग ही तरह का जनता में डर और खौफ का माहौल होता है। ये व्यक्ति सचमुच यहां के लोगों के दिलों पर राज कर के गया है और सच में लोग भी इस पुलिस वाले में अपने राजा की ही छवी देखते थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

अभी नहीं संभले तो धंसेंगे शहर और बिकेगा पानी का कैप्सूल

संजय मग्गूहमारे पूर्वजों ने नदियों में, हमने नलों और बोतल में पानी को देखा, हालात नहीं सुधरे, तो भावी पीढ़ी पानी को कैप्सूल में...

सबकी सहभागिता से ही स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल होगा हरियाणा

संजय मग्गूमहात्मा गांधी जितना महत्वपूर्ण देश की स्वाधीनता को मानते थे, उतना ही महत्व वह व्यक्तिगत और सार्वजनिक स्वच्छता को देते थे। यही वजह है...

अनुराधा पौडवाल: संगीत की दुनिया की चमकती सितारा

आज हम अनुराधा पौडवाल का जन्मदिन मना रहे हैं, जो भारतीय संगीत की दुनिया में एक प्रमुख नाम हैं। उनकी आवाज़ ने लाखों दिलों...

Recent Comments