Wednesday, February 5, 2025
13.6 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramजिलाध्यक्ष कमल यादव का स्वागत करते महेश चौहान व उनके समर्थक।

जिलाध्यक्ष कमल यादव का स्वागत करते महेश चौहान व उनके समर्थक।

Google News
Google News

- Advertisement -

गुरुग्राम। पिछले लंबे समय से भाजपा के सांगठनिक राजनीती में सक्रिय और सोहना विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे महेश चौहान ने बिलासपुर-तावडू रोड, चौहान फिलिंग स्टेशन पर अपने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। जैसा की विदित है कि महेश चौहान ने भाजपा में युवा मोर्चा और मुख्य संगठन में विभित्र पदों पर काम किया है, और हमेशा पर्दे के पीछे रहकर भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया है।

अतिथि के रूप में स्वागत

रविवार को गुरुग्राम से भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल यादव ने बतौर मुख्य अतिथि महेश चौहान के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महंत नरेश गिरी और पदम गिरी जी का विशेष अतिथि के रूप में स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्तिथ हजारों लोगों के हजूम को देख कर जिलाध्यक्ष गदगद नजर आए।

यह भी पढ़े- भाजपा नेता ने ग्रामीणों के साथ सुनी मोदी के मन की बात

लोकप्रियता को दर्शा रहा

कमल यादव ने कहा कि महेश चौहान लंबे समय से संगठन में मेहनत कर रहे है और यह कार्यक्रम सोहना विधानसभा में इनकी लोकप्रियता को दर्शा रहा है। संगठन हमेशा मेहनती, दूरदर्शी और जन-मन के चहेते नेताओ पर विशेष ध्यान रखते है। इस उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के तावडू मंडल के 84 गांव के सरपंचो, पार्षदों और मेम्बरों ने भी सिरकत की।

खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments