Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAतेज आंधी और बुंदों के चलते हेलीकॉप्टर की कराई इमरजेंसी लैंडिंग

तेज आंधी और बुंदों के चलते हेलीकॉप्टर की कराई इमरजेंसी लैंडिंग

Google News
Google News

- Advertisement -

कविता, देश रोजाना
फरीदाबाद/ नोएडा। गांव मंझावली के समीप यमुना नदी पार एक हेलीकॉप्टर की अपातकालीन लैंडिंग कराई गई। जिससे फरीदाबाद पुलिस सर्तक हो गई। पुलिस यमुना नदी के किनारे सूचना मिलने पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे तक पुलिस पता करती रही। बाद में पुलिस को पता चला कि हेलीकॉप्टर फरीदाबाद में लैंड नहीं किया गया है। जिसके बाद पुलिस वापस लौटी।

वहीं इस विषय में सूत्रों से पता किया गया, तो पता चला कि नोएडा के मुंहफार नवादा गांव में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। क्योंकि दोपहर को तीन बजे तेज हवाओं के साथ आंधी आ गई थी और बरसात की बुंदे भी पड़नी शुरू हो गई थी। जिससे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments