Wednesday, February 5, 2025
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaदिल्ली में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, दिनदहाड़े ही दे रहे लूटपाट...

दिल्ली में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, दिनदहाड़े ही दे रहे लूटपाट को अंजाम

Google News
Google News

- Advertisement -

Delhi Crime : देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन कहीं न कहीं से क्राइम के मामले सामने आते ही रहते हैं। दिल्ली में बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट, हत्या, चैन स्नेचिंग जैसी वारदातों को बहुत ही आसानी से अंजाम दे देते हैं। इसी बीच दिल्ली के प्रगति मैदान टनल में अब एक लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश दिनदहाड़े पैसों से भरा बैग लूटते नज़र आ रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना दिल्ली के रहने वाले पटेल साजन कुमार नाम के व्यक्ति के साथ हुई है। जोकि चांदनी चौक स्थित ओमिया इंटरप्राइजेज में एक डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करते है। वह अपने एक साथी जिगर पटेल के साथ बीते 24 जून को चांदनी चौक से गुरुग्राम के लिए निकले थे। जिस दौरान उनके पास एक पैसों से भरा बैग था जो गुरुग्राम में उन्हें किसी को देना था।

बन्दूक की नोंक पर लुटे 2 लाख रुपए
पुलिस ने बताया, साजन कुमार और उनके साथी ने लाल किले के पास से एक ओला कैब की थी। जब वह कैब से रिंग रोड पर गुरुग्राम की ओर जाने वाली प्रगति मैदान टनल के अंदर गए तो 2 मोटरसाइकिल सवार 4 बदमाशों ने बन्दूक की नोंक पर कैब रोकी और उनसे बैग छीन लिया। बैग के अंदर करीब 1.5 से 2 लाख रुपए थे। जिसके बाद पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से ही पुलिस और दिल्ली की कानून व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली पुलिस का दावा ऐसे और भी कई केस सुलझाए
दिल्ली पुलिस की शाहदरा डिस्ट्रिक्ट की टीम ने इस वारदात से एक दिन पहले ही लूटपाट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से पुलिस को 30 मोबाइल फोन बरामद हुए थे। दोनों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव और हर्ष के नाम से हुई है। दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के बाद इसी तरह के कई और मामले सुलझाने का दावा भी किया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

New Youtube feature

Most Popular

Must Read

बिशन लाल सैनी होंगे BJP में शामिल

चंडीगढ़ । हरियाणा में BJP परिवार में congres के एक बड़े नेता की एंट्री होने जा रही है। CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व...

बीजेपी कोर कमेटी की मीटिंग में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

देश रोजाना डेस्क। हरियाणा में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव (LOCAL BODY ELECTION) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। ...

Recent Comments