Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiगुलाम का बेटा जार्ज बना कृषि वैज्ञानिक

गुलाम का बेटा जार्ज बना कृषि वैज्ञानिक

Google News
Google News

- Advertisement -

डॉ. जार्ज वाशिंगटन कार्वर अमेरिका के महान कृषि वैज्ञानिक थे। उन्होंने एक गुलाम परिवार में जन्म लिया था। उनके मालिक का नाम था मूसा कार्वर। जार्ज की मां को मूसा ने तब खरीदा था जब वे केवल तेरह साल की थीं। मूसा एक बड़े जमींदार थे और वे गुलामी प्रथा के खिलाफ थे। लेकिन उन्हें अपने खेतों में काम करने के लिए मजदूरों की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने तमाम सुख-सुविधाएं देकर भी अपने गुलामों को मुक्त नहीं किया। वे जार्ज को अपने बेटे की तरह पाला था। कहा जाता है कि मूसा कार्वर को अपने माता-पिता के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं थी।

उनकी मृत्यु एक दुर्घटना में हो गई थी। कहते हैं कि एक बार मूसा के फार्म हाउस पर हमला करके कुछ लुटेरों ने जार्ज सहित उसके मां-बाप का अपहरण कर लिया और उन्हें अलग-अलग जगहों पर बेच दिया। बाद में मूसा ने किसी तरह पता लगाकर जार्ज को भारी रकम देकर प्राप्त कर लिया। छोटा सा बच्चा जार्ज दिन भर मूसा के बगीचे में लगा रहता था। धीरे-धीरे पूरा बगीचा एक सुंदर बगीचे में बदल गया। एक दिन मूसा की पड़ोसन ने उसका बगीचा देखा, तो चकित होते हुए कहा कि हमारे बगीचे में पेड़-पौधे तो सूख जाते हैं।

यह भी पढ़ें : आखिर भारत से चाहता क्या है अमेरिका?

इस पर मूसा ने जार्ज से कहा कि बेटे, आंटी के घर जाकर इनका बगीचा सही कर दो। इतने छोटे बच्चे को माली के रूप में देखकर वह चकित हो गई। थोड़ी देर बाद पड़ोसन के घर पहुंचकर जार्ज अपने काम में लग गया। पड़ोसन ने देखा कि उसने सभी पौधों का स्थान बदल दिया है। कुछ पौधों की जड़ों में नई मिट्टी डाल दी है। थोड़े दिन में बगीचा सुंदर फूलों से लद गया। यही जार्ज वाशिंगटन कार्वर एक दिन बहुत बड़ा कृषि वैज्ञानिक बना जिसने अमेरिका में कृषि क्रांति करके दिखा दी।

Ashok Mishra

-अशोक मिश्र

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

CBI Kejriwal: सीबीआई का आरोप, आबकारी नीति साजिश में शुरुआत से शामिल थे केजरीवाल

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में अपने नवीनतम पूरक आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(CBI Kejriwal:...

NGT-DDA: एनजीटी ने यमुना के ‘ओ’ जोन में सीवर लाइन बिछाने पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (NGT-DDA:) से यमुना के डूब क्षेत्र के ‘ओ’ जोन में चार अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछाने...

Brij Bhushan: बृजभूषण ने विनेश और बजरंग को ‘खलनायक’ बताया

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बृजभूषण शरण सिंह(Brij Bhushan: ) ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं और पहलवान...

Recent Comments