Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiरमण महर्षि ने समझाई जीवन की उपयोगिता

रमण महर्षि ने समझाई जीवन की उपयोगिता

Google News
Google News

- Advertisement -

वेंकटरामन अय्यर यानी रमण महर्षि आधुनिक युग के बहुत बड़े संत और ऋषि थे। मद्रास के तिरुचुली में 30 दिसंबर 1879 में पैदा हुए वेंकटरामन अय्यर के पिता अपने समय के नामी वकील थे। रमण महर्षि बचपन से ही साधु प्रवृत्ति के थे। वह अपने साथियों के समान खेलने-कूदने में अधिक रुचि नहीं लेते थे। कहा जाता है कि वह अद्वैतवाद के समर्थक थे। उनका मानना था कि परमानंद की प्राप्ति ‘अहम’ को मिटाने तथा अंत:साधना से होती है। जो व्यक्ति अपने अहंकार को मिटा देता है, वह संतत्व को प्राप्त हो जाता है। एक बार की बात है।

उनके आश्रम के पास में ही एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया। आश्रम के लोगों ने उसे आत्महत्या का प्रयास करते देख लिया, तो उसे लेकर वह रमण महर्षि के पास गए। रमण महर्षि ने आत्महत्या के प्रयास का कारण पूछा, तो उसने बताया कि वह अपने घर की परेशानियों को जितना खत्म करने की कोशिश करता हूं, उतनी ही बढ़ती जाती है। पत्नी भी नित नई परेशानियां खड़ी करती रहती है। रमण महर्षि ने उससे पूछा कि आप क्या काम करते हैं? उसने बताया कि वह स्कूल में अध्यापक है और पड़ोस के गांव में रहता है।

रमण महर्षि उस समय आश्रम वासियों के लिए पत्तल तैयार कर रहे थे। वह बड़े मनोयोग से पत्तल को तैयार कर रहे थे। यह देखकर वह अध्यापक सोचने लगा कि थोड़ी देर बाद ही इसे कूड़े में फेंक दिया जाएगा, लेकिन जितनी तल्लीनता से वह बना रहे हैं। वह अद्भुत है। आखिरकार उस आदमी ने यह बात पूछ ली, तो उन्होंने कहा कि इस पत्तल की उपयोगिता तब है जब लोग खाने के बाद फेंक दें। अगर खाने से पहले फेंक दिया गया, तो इसकी उपयोगिता ही क्या रही? यह सुनकर वह अध्यापक समझ गया कि महर्षि उसे क्या समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ashok Mishra

-अशोक मिश्र

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

Recent Comments