Friday, October 25, 2024
33.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiमहात्मा बुद्ध ने समझाया, शरीर नश्वर है

महात्मा बुद्ध ने समझाया, शरीर नश्वर है

Google News
Google News

- Advertisement -

जब कोई व्यक्ति अपने आराध्य के गुणों, कार्यों और वचनों को याद रखने, उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करने की जगह मूर्ति बनाकर पूजा करने लगता है, तो उसे अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ लोग तो अपने आदर्श के जीवित रहते ही उसकी पूजा करते हैं, जबकि होना यह चाहिए कि अपने आराध्य या आदर्श के बताए मार्ग पर चला जाए। ठीक यही स्थिति एक बार महात्मा बुद्ध की हुई। श्रावस्ती में एक युवक रहता था बकबिल।

वह महात्मा बुद्ध का प्रवचन सुनने रोज जेतवन जाया करता था। इससे उसके मां-बाप काफी परेशान रहते थे। वह जब तक महात्मा बुद्ध के दर्शन नहीं कर लेता था, उसे चैन नहीं मिलता था। अपने मां-बाप की टोकाटाकी से परेशान होकर एक दिन उसने बौद्ध बनने का फैसला किया। जब वह संघ में रहने लगा, तो वह सुबह उठकर सबसे पहले महात्मा बुद्ध के दर्शन करता, उसके बाद वह दूसरा काम करता। महात्मा बुद्ध यह समझ गए थे कि वह उनकी देह को लेकर आसक्त है। वह यह समझता है कि यह देह अनादिकाल तक मौजूद रहेगी।

वह शरीर को नश्वर मानने की जगह चिर मानता है। चूंकि बकबिल अभी नया नया बौद्ध बना था, तो उसे समझाना उचित नहीं समझा। कुछ साल बीतने के बाद एक दिन महात्मा बुद्ध किसी के निमंत्रण पर प्रवचन देने दूसरे शहर जा रहे थे, तो यह जानकर बकबिल रोने लगा कि वह इतने दिनों तक उनके दर्शन किए बिना कैसे रहेगा? महात्मा बुद्ध ने उसे बड़े प्यार से समझाया कि यह शरीर नश्वर है। इसके प्रति तुम्हारा मोह उचित नहीं है। मोह करना है, तो मेरे विचारों से करो। उन्हें दूसरों तक पहुंचाओ। यह सुनकर उसे शरीर की नश्वरता का ज्ञान हुआ। उसने बुद्ध से क्षमा मांगी और बुद्ध दर्शन को आत्मसात करने लगा।

-अशोक मिश्र

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हाथ पर हाथ धरकर बैठने से अच्छा है कोई उपाय किया जाए

संजय मग्गूबंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना उड़ीसा और पश्चिम बंगाल को कितना नुकसान पहुंचाएगा यह तो तूफान के गुजर जाने के...

बोधिवृक्ष

सेठ ने अपने बेटों को दी एकता की सीखअशोक मिश्र एकता में काफी बल होता है। जो समाज या परिवार इकट्ठा रहता है, उसको कोई...

Cyclone Dana: तूफान ‘दाना’ के टकराने से ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, चल रहीं तेज हवाएं

चक्रवात दाना (Cyclone Dana) का असर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में महसूस किया जा रहा है। बीते कुछ घंटों में अलग-अलग स्थानों...

Recent Comments