Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiसमाज को ही खोजना होगा यौन अपराध रोकने के उपाय

समाज को ही खोजना होगा यौन अपराध रोकने के उपाय

Google News
Google News

- Advertisement -


अभी कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के मामले को लेकर पूरे देश में चल रहे धरना-प्रदर्शन की आंच धीमी भी नहीं हुई थी कि महाराष्ट्र के बदलापुर में दो बच्चियों के यौन शोषण का मामला सामने आ गया। ठाणे में स्थित बदलापुर की जनता भड़क गई। लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की, रेलगाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और जो कानूनी कार्रवाई की जानी थी, वह की गई। आज के सभ्य समाज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर महिलाओं के साथ होने वाले अपराध का सिलसिला रुकेगा कब? अगर हम देश में महिलाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़, रेप और रेप के बाद होने वाली हत्या का औसत निकालें, तो यह लगभग 90 से 95 घटनाएं प्रतिदिन होती हैं। आखिर इन्हें रोका कैसे जा सकता है? कुछ लोगों का मानना है कि महिलाओं के साथ होने वाले यौन अपराध के लिए कड़े कानून की जरूरत है। कड़े कानून का मतलब क्या फांसी की सजा है? जिस तरह देश में यौन अपराध बढ़ रहे हैं, उसी तरह लोगों के मन में यह विश्वास बैठता जा रहा है कि हर तरह के यौन अपराध में यदि गुनाहगार को फांसी की सजा दी जाए, तो इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। ऐसे लोग बातचीत करते समय चीन, साउथ कोरिया, सऊदी अरब और सिंगापुर की मिसाल देते हुए हर दुष्कर्म के मामले में फांसी की सजा की वकालत करते हैं। यह सही है कि इन देशों में बलात्कार के हर मामले में गुनाह साबित होने के बाद फांसी की सजा दी जाती है। शायद यही वजह है कि इन देशों में बलात्कार के मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं। हमारे देश में न्यायपालिका बच्चों से दुराचार करने वाले अपराधियों को फांसी की सजा देती है या फिर बहुत वीभत्स तरीके से बलात्कार और हत्या की गई हो। ऐसे मामलों को रेयर आफ द रेयरेस्ट मानते हुए फांसी की सजा सुनाई जाती है जैसा दिल्ली के निर्भया मामले में हुआ था। यहां पर सवाल उठता है कि जिन देशों में बलात्कारी को फांसी की सजा देने का प्रावधान है, उन देशों में बलात्कार का आंकड़ा शून्य हो गया है? कतई नहीं। हां, वहां बलात्कार के मामले कम जरूर हैं। तो फिर महिलाओं के प्रति हो रहे यौन अपराधों को रोकने का उपाय क्या है? बस, इसी मुद्दे पर सरकार, समाजशास्त्रियों, बुद्धिजीवियों और समाज के हर तबके को विचार करना होगा। मिलकर कोई ऐसी नीति, ऐसा प्रावधान, ऐसा उपाय खोजना होगा जिससे ऐसी घटनाओं को न्यूनतम या शून्य किया जा सके। उससे पहले हमें महिलाओं के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा। उन्हें खुद फैसला लेने का अधिकार देना होगा। वे सारी परंपराएं, वे विचार हमें तुरंत दफन करने होंगे जिसमें पीड़िता को अपवित्र मानकर उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाता है। बलात्कार की जिम्मेदार पीड़िता नहीं, बलात्कारी है। फिर पीड़िता ही सिर झुकाकर क्यों जिए? जिसने गुनाह किया है, वह क्यों नहीं?

संजय मग्गू

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Recent Comments