Tuesday, February 4, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiPM CM DELHI: प्रधानमंत्री से मिलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी

PM CM DELHI: प्रधानमंत्री से मिलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी

Google News
Google News

- Advertisement -

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (PM CM DELHI: )ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी की प्रगति के लिए केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग की मांग की।

PM CM DELHI: सितंबर में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी

आतिशी ने एक पोस्ट में लिखा, “आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात की। मैं केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच राजधानी के कल्याण और प्रगति के लिए पूर्ण सहयोग की उम्मीद करती हूं।” आतिशी ने सितंबर में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।आप सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने 6 फ्लैग स्टाफ रोड बंगला (सीएम हाउस) 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित किया। इस बंगले के आवंटन को लेकर आप, भाजपा और एलजी कार्यालय के बीच तकरार रही। दिल्ली में अगले वर्ष की शुरुआत में चुनाव होने की संभावना है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments