Tuesday, March 11, 2025
28.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDELHI NCR News in hindi - Deshrojanaझमाझम बारिश से मची आफत, लोग हुए खुश लेकिन पानी से परेशान

झमाझम बारिश से मची आफत, लोग हुए खुश लेकिन पानी से परेशान

Google News
Google News

- Advertisement -

सुबह सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी दिन भर दिल्ली में भरी बारिश रहेगी। इसके साथ मौसम विभाग ने दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया। यानि फ़िलहाल दिल्ली वासियों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। हैरानी की बात है की शनिवार को बारिश ने बीते 10 सालो का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शनिवार को दिल्ली में सुबह साढ़े 8 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक झमाझम बारिश होती रही। इस दौरान  दिल्ली में 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी और तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

अगले 4 दिनों ताल यूपी में झमाझम बारिश होने की सम्भावना है। लगभग सभी जिलों में यहाँ पर बारिश दर्ज की गई है। राज्य में बीते 24 घंटे में 11 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जोकि 17 फीसदी सामान्य से ज्यादा है। प्रदेश में 14 जुलाई तक इसी तरह का माहौल रहने की सम्भावना है।

9 से लेकर 12 जुलाई तक उत्तर बिहार में भरी बारिश की सम्भावना जताई गई है। व्रजपात के साथ साथ इस दौरान बिजली भी चमकती दिखाई देगी। बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने यहाँ के लिए 5 जिलों में येलो और 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दक्षिण बिहार में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

शनिवार को भारत के मौसम विभाग विज्ञान ने लाहुल और स्पीति जिले में अचानक बाढ़ और हिमस्खलन की चेतावनी दी थी।  राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमानकर्ता के एक आधिकारिक बयान में कहा है कि “लाहुल और स्पीति जिले में लगातार और भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ और हिमस्खलन की काफी संभावना है।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

माता-पिता भगवान का रूप, वृद्धावस्था में रखें उनका विशेष ध्यान

कैलाश शर्मा ग्रेटर नोएडा के एक मकान में एक बुजुर्ग महिला अकेली रहती थी उसके बेटा बहू गाजियाबाद के वैशाली में रहते थे एक...

राहुल गांधी को इंतजार किसका है, निकाल फेंके

अशोक मिश्रकांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान दिया गया बयान इन दिनों काफी चर्चा...

Recent Comments