Friday, October 18, 2024
34.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiबोधिवृक्ष

बोधिवृक्ष

Google News
Google News

- Advertisement -

कंप्यूटर की पहली प्रोग्रामर एडा लवलेस
अशोक मिश्र
हर साल आठ अक्टूबर को एडा लवलेस दिवस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में महिलाओं की उपलब्धियों को इस दिन पूरी दुनिया में याद किया जाता है। दरअसल, 1815 में इंग्लैंड के लंदन में जन्मी आॅगस्ता एडा बायरन को कंप्यूटर की पहली प्रोग्रामर माना जाता था। अंग्रेज एडा लवलेस को लेखिका और गणितज्ञ के रूप में आज भी याद किया जाता है। कहते हैं कि जब वह 12 साल की थीं, तो वह पक्षियों की तरह उड़ना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने पक्षियों पर काफी रिसर्च किया। उड़ने के लिए उन्होंने पहले पंख बनाने की प्रक्रिया शुरू की। इसके लिए उन्होंने कई तरह के प्रयोग किए। आखिरकार, उन्होंने इस प्रक्रिया में भाप का उपयोग करने का भी निश्चय किया। इस दौरान उन्हें पक्षियों और अन्य कीट पतंगों के अध्ययन से इतना ज्ञान हो गया था कि उन्होंने इसी विषय पर किताब लिखने का फैसला किया। इसी दौरान उन्हें खसरा हो गया और किताब पर लिखने का फैसला कुछ समय के लिए टालना पड़ा। खसरे से अभी वह उभर भी नहीं पाई थीं कि उन्हें लकवा मार गया और फिर वह चलने फिरने लायक ही नहीं रहीं। इस पर भी उन्होंने साहस नहीं खोया। उनकी मां ने उन्हें प्रेरणा दी कि वह गणित और लाजिक पर अपना ध्यान केंद्रित करें। वह नहीं चाहती थीं कि वह भी अपने पिता लार्ड बायरन की तरह अस्थिर मानसिकता वाली बनें। गणित की गूढ़ पहेलियों को हल करने के कारण उनकी ख्याति फैल गई। 8 जुलाई 1835 में उन्होंने किंग विलियम से विवाह किया। बाद में उनके तीन बच्चे हुए। 1838 में वह काउंटेस आॅफ लवलेस बनाई गईं। लेकिन अपने आखिरी बच्चे के जन्म के बाद वह गर्भाशय कैंसर के कारण बीमार पड़ी और 36 साल की उम्र में ही उनकी मौत होगई।

अशोक मिश्र

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

tejashwi-yadav bihar: बिहार में शराबबंदी सुपर फ्लॉप: तेजस्वी यादव

शराब पीने से 33 लोगों की(tejashwi-yadav bihar: ) मौत के बाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yahya Sinwar: मारा गया हमास का चीफ, इस्राइल ने दिखाए सबूत!

गाजा में इस्राइली रक्षा बल (IDF) ने गुरुवार को एक अभियान के दौरान हमास के तीन लड़ाकों को मार गिराया। शुरुआत में IDF और...

Recent Comments