Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiबिना परिश्रम किए मिला ज्ञान किसी काम का नहीं

बिना परिश्रम किए मिला ज्ञान किसी काम का नहीं

Google News
Google News

- Advertisement -

हमारे धर्मग्रंथों और प्राचीन कलाकृतियों में बहुत सारी चीजें बड़ी सूक्ष्मता से दर्शाई गई हैं। बस, इसके लिए मेहनत करने की जरूरत है। कहा जाता है कि जो ज्ञान बिना किसी मेहनत के हासिल हो जाता है, वह स्थायी और मूल्यवान नहीं होता है। हमारी युवा पीढ़ी की आज यही दशा है। उसके सामने ज्ञान का अथाह भंडार खुला हुआ है, लेकिन उसमें से कौन सा तथ्यपूर्ण है और कौन सा असत्य है? इसका कोई भान नहीं है। सोशल मीडिया हमें थोक में ज्ञान उपलब्ध करा रहा है। अगर हम अपने प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन करें, तो पाते हैं कि गुरुकुलों में अनुभूतिजन्य ज्ञान और पाठ्यक्रम वाले ज्ञान दोनों को महत्ता प्रदान की जाती थी। समाज में किसी की चाहे जितनी ऊंची हैसियत हो, वह अपने बच्चे को गुरुकल में ही पढ़ने को भेजता था ताकि उसे ज्ञान अर्जित करने के लिए परिश्रम करना पड़े। वे परिश्रम की महत्ता को समझते थे। राजा हो या रंक, किसी के भी बच्चे को ज्ञान अर्जित करते समय किसी प्रकार की छूट नहीं मिलती थी।

हमने तांडव करते शिव जी की नटराज मूर्ति कई बार देखी होगी। शिव जी के तांडव करने की कथा भी मालूम होगी, लेकिन नटराज मूर्ति को बड़े ध्यान से देखिए, तो उसमें एक बहुत बड़ा संदेश भी छिपा हुआ है। नटराज शिव का दायां पैर एक बौने के ऊपर है। इस बौने का सिर तो राक्षस का है और बाकी हिस्सा बच्चे का। यह बौना उसी अज्ञानता का प्रतीक है जिसे शिवजी दबाना चाहते हैं। हम सभी जानते हैं कि अज्ञानता को दबाने के बाद ही ज्ञान हासिल किया जा सकता है। अगर पूरी दुनिया से अज्ञानता मिट जाए, तो क्या होगा? दुनिया के सभी लोग ज्ञानवान हो जाएंगे, यह स्वाभाविक रूप से कहा जा सकता है। लेकिन उस ज्ञान का कोई महत्व रह जाएगा? नहीं, उस ज्ञान का कोई महत्व नहीं रह जाएगा क्योंकि दुनिया का हर व्यक्ति स्वत: ज्ञानी होगा।

यह भी पढ़ें : हमास-इजराइल युद्ध में ईरान के कूदने से गहराया संकट

उसे ज्ञान हासिल करने के लिए कोई परिश्रम तो करना नहीं पड़ा है, इसलिए वह इसका मूल्य भी नहीं समझेगा। फिर कौन किसके सामने अपने ज्ञान का प्रदर्शन करेगा। हमारे देश में शास्त्रार्थ की एक लंबी परंपरा रही है। शास्त्रार्थ क्यों किए जाते थे? इसलिए ताकि दो विद्वानों के ज्ञान का पता लगाया जा सके। जो हार जाता था, वह अपने ज्ञान में परिमार्जन करता था। वह और ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करता था।

शंकराचार्य से पहले और उनके बाद भी काफी दिनों तक यह परंपरा कायम रही। आज शास्त्रार्थ का विकृत रूप बहस सामने आया है जिसमें तर्क, कुतर्क और व्यक्तिगत टिप्पणियां की जाती हैं। यदि हमें वास्तव में ज्ञान चाहिए, तो उसके लिए जरूरी है कि हम मेहनत करें। अध्ययन करने की जहमत उठाएं। शास्त्रार्थ करें, हार जाएं तो पता लगाएं कि हममें क्या कमी रह गई थी। यह प्रवृत्ति सोशल मीडिया, चैटजीपीटी या एआई (कृत्रिम मेधा) नहीं पैदा कर सकती है। यह सब साधन तो हमारी मेधा को और कुंद करने के साधन हैं। जब तक हम इनके मायाजाल से मुक्त नहीं होंगे, हमें सच्चा ज्ञान हासिल होने से रहा।

Sanjay Maggu

-संजय मग्गू

लेटेस्ट खबरों के लिए क्लिक करें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

EV: 2030 तक भारत के ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सुधारों की जरूरत

 2030 तक भारत में ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आगे बढ़ाने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्‍यकता है, क्‍योंकि 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में 49% की...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Recent Comments