रविवार, दिसम्बर 10, 2023
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमELECTIONमिशन 2024 की तैयारी करें कार्यकर्ता: डॉ.चौटाला

मिशन 2024 की तैयारी करें कार्यकर्ता: डॉ.चौटाला

Google News
Google News

- Advertisement -

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने (दुष्यंत मिशन 2024) अभियान की शुरूआत फरीदाबाद से की । डॉक्टर अजय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्ण जाखड़ द्वारा सेक्टर 15 सामुदायिक भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों कार्यकतार्ओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होती है कार्यकर्ता के दम पर ही पार्टी होती है। जननायक जनता पार्टी आज प्रदेश की सत्ता में का बिज है, उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं जननायक जनता पार्टी का नारा (मिशन 2024 दुष्यंत) है, जिसको लेकर जनता के बीच में जाना है और संगठन को मजबूत करना है।

संगठन को मजबूत करें कि प्रदेश की कमान लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के हाथ में हो। यह तभी संभव है जब हरियाणा प्रदेश में जन नायक जनता पार्टी के विधायकों की संख्या 46 होगी। डॉक्टर अजय सिंह चौटाला ने धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि हमारी पार्टी पहलवानों के साथ है और पहलवानों ने जिस के ऊपर आरोप लगाए हैं उसके खिलाफ केंद्र सरकार ने 2 जांच एजेंसियां जांच करने को लगा दी है।

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशांत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को प्रदेश में मजबूत करने का काम करेंगे कि भविष्य में प्रदेश की कमान दुष्यंत चौटाला के हाथ में होगी। फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है वह उसको बखूबी निभाने का काम करेंगे। इस मौके पर हाजी करामात अली, उमेश भाटी, अधिवक्ता माणिक मोहन शर्मा, मोमिन खान, अकबर धोज, प्रेम कृष्ण आर्य, आशुतोष गर्ग, विजय पाल तेवतिया, नंद राम पाहिल, सरदार कवलजीत सिंह, साहब सिंह विर्क, जावेद खान, पवन जाखड़, युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा, महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर ,अमीचंद चौहान, अरविंद भारद्वाज सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

IND vs ENG : गेंदबाजों ने दिखाया दम, फिर भी हार गए हम

रेणुका ठाकुर ने तीसरे ओवर में दो विकेट लिए। पूजा वस्त्राकर ने नताली सीवर ब्रंट (16 रन) को आउट किया। एलिस कैप्सी 25 रन बनाकर सायका इशाक की गेंद पर आउट हुईं।

WPL Auction 2024: काश्वी गौतम और सदरलैंड पर जमकर बरसे पैसे…

गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) ने सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सबसे कम तीन खिलाड़ियों पर दांव लगाया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं, किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकी..

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है, तो पत्रकारों में एक ही क्यों: एमडब्ल्युबी

चंडीगढ़।मीडिया वेल बींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने कहा है कि -पत्रकारों को पैंशन के मामले में सरकार...

Recent Comments