Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAहरियाणा के पानीपत में छठी कक्षा के छात्र से 3 युवकों ने...

हरियाणा के पानीपत में छठी कक्षा के छात्र से 3 युवकों ने किया कुकर्म, मामला दर्ज

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के पानीपत शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक छठी कक्षा के छात्र से 3 युवकों ने कुकर्म किया। बच्चे ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि की वह पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान वहां तीन युवक आए। तीनों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती की। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर छात्र अपने घर पहुंचा और दादी को आपबीती सुनाई।

दादी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कृष्णपुरा चौकी पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पोता सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। 15 अगस्त को वह पार्क में खेलने के लिए गया था। जब वह वापस घर लौटा तो वह बहुत घबराया हुआ था। जिससे कई बार पूछा कि आखिर वह घबरा क्यों रहा है, वह नहीं बता पाया।

काफी देर तक पूछने के बाद उसने बताया कि जब वह पार्क में खेल रहा था, तो वहां अचानक तीन लड़के आ गए। वह झूला झूल रहा था तो उन्होंने उसे नीचे उतार दिया। उसमें एक प्रिंस नाम का लड़का था, जिसने उसकी पेंट तक उतार दी। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे।

उसने मना किया, लेकिन आरोपी बाज नहीं नहीं आए। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह वापस घर लौटा। जिसके बाद उसकी दादी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments