Thursday, September 19, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeELECTIONBJP Gharaunda: हरविन्द्र कल्याण ने कहा, तेजी से करेंगे विकास कार्य

BJP Gharaunda: हरविन्द्र कल्याण ने कहा, तेजी से करेंगे विकास कार्य

Google News
Google News

- Advertisement -

घरौंडा से भाजपा के उम्मीदवार हरविन्द्र कल्याण(BJP Gharaunda: ) ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य घरौंडा की उन्नति, विकास और कल्याण है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब और तेजी से विकास करेंगे और जनता की सेवा के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

BJP Gharaunda: कल्याण ने किया जनसंपर्क अभियान

आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत, हरविन्द्र कल्याण ने गांव शेखपुरा जागीर, सुहाना, रसूलपुर कलां, चंडीपुर, मोदीपुर, ढाकवाला रोडान, और मुस्तफाबाद का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। शेखपुरा जागीर में उन्हें लड्डूओं से तौला गया, और सैकड़ों ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि वे उन्हें इस बार भी घरौंडा के विकास के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

कहा, सैनी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनाएगी

हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश की उन्नति और विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि 5 अक्टूबर को कमल के निशान के सामने बटन दबाकर भाजपा की तीसरी जीत को सुनिश्चित करें। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है और उनकी नीतियां विकास की दिशा में कभी कारगर नहीं रही। कांग्रेस का शासन कभी भी जनता के हित में नहीं रहा, और उनके कार्यकाल में कोई सार्थक विकास नहीं हुआ। इसलिए जनता को इस बार कांग्रेस को सबक सिखाना चाहिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

नए दिन का सुविचार: “हर नया दिन एक सफर है, सपनों की ओर बढ़ने का।”

सुबह की पहली किरण के साथ एक नया दिन आपके सामने आता है, जैसे एक अनलिखा पन्ना। यह पन्ना आपके सपनों, इच्छाओं और संभावनाओं...

J&K Jairam Ramesh: जयराम रमेश ने  पूर्ण राज्य के दर्जे के मुद्दे को केंद्र पर निशाना साधा

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर(J&K Jairam Ramesh: ) के पूर्ण राज्य के दर्जे के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना...

पितृपक्ष का संदेश बुढ़ापे में अपने बुजुर्गों का ख्याल रखिए

इन दिनों पितृपक्ष चल रहा है। पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया जाता है। ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता...

Recent Comments