Tuesday, February 4, 2025
25.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadFaridabad: नीलम फ्लाईओवर खुलने से मिली वाहन चालकों को जाम से निजात

Faridabad: नीलम फ्लाईओवर खुलने से मिली वाहन चालकों को जाम से निजात

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: फरीदाबाद का सबसे व्यस्त रहने वाला नीलम पुल अब खुल चुकी है। दीपावली से पहले यह फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यह नीलम फ्लाईओवर पिछले महीने की 25 सितंबर से बंद था। जिसके बाद अब उसे खोल दिया है। नीलम चौक से अजरोंदा की तरफ जाने वाली एक लाइन पर ही दोनों तरफ का ट्रैफिक चल रहा था।

एक लेन की सड़क होने के कारण सभी वाहन एक ही सड़क पर चलते थे। जिसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। इसका असर पूरे शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ रहा था। इधर दिवाली नजदीक होने से वाहनों की अतिरिक्त आवाजाही सड़कों पर हो रही थी।

अब पुल की सड़क बनाने का काम हो गया था और पुल को दोनों तरफ से दिवाली तक वाहन चालकों के आवागमन के लिए खोलने की मांग उठ रही थी।

इस लेन के खुल जाने के बाद अब सभी राहगीरों को काफी राहत मिली है। लोगों को अब लंबे जाम से निजात मिली है। अब और भी आसानी से लोग अपना सफर तय कर पाएंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments