रविवार, दिसम्बर 3, 2023
14.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadलापरवाही: गंदगी के पास बिक रही खाद्य सामाग्री

लापरवाही: गंदगी के पास बिक रही खाद्य सामाग्री

Google News
Google News

- Advertisement -

कविता

इस तेज गर्मी के मौसम में काफी संख्या में लोग उल्टी, दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन नगर निगम और फूड सेफ्टी प्राधिकरण की नाक के नीचे ही लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय के निकट ऐसा रोज देखने को मिल रहा है।नगर निगम मुख्यालय के निकट नाला बह रहा है, यह नाला पुराना है औरइस नाले को खुला छोड़ रखा है। जिसमें फिलहाल कचरे का ढेर लगा है। वहीं ऊपर नगर निगम का बोर्ड लगा है। इस नाले के निकट ही जूस और खाने पीने की चीजों की रेहड़ी लगी रहती है। बीके अस्पताल और नगर निगम में काम से आने वाले लोगअक्सर गर्मी से राहत पाने के लिए यहां जूस पीते नजर आते हैं। जिससे लोगों के बीमार होने का खतरा बना रहता है।

जानकारी के मुताबिक चिकित्सक लोग सेहतमंद रहने के लिए जूस पीने की सलाह देते हैं। जिस पर लोग अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए ताजा जूस पीते हैं। लेकिन जूस पीने वालों में पैसों के अभाव में गरीब लोग रेहड़ी पर जूस पीना पसंद करते है। लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि जहांसे वह जूस पी रहे है। वहां से वह बीमारियां अपने साथ ले जा रहे है। ऐसा ही बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय के बोर्ड के निकट देखने को मिला। जहां नगर निगम मुख्यालय के बोर्ड के निकट ही एक जूस की रेहड़ी लगी थी और वहां पर व्यक्ति जूस पी रहा था। लेकिन जूस विक्रेता और व्यक्ति दोनों को ही इस बात का ध्यान नहीं दिया कि उनके पीछे ही नाले में गंदगी का ढेर लगा हुआ था। जिससे बीमारियां उन तक आसानी से पहुंच सकती हैं।

सफाई के अभाव में गंदगी :

नगर निगम द्वारा बीके चौक से हार्डवेयर चौक की ओर एक आरएमसी नाले का निर्माण करीब एक साल पहले शुरू करवाया था। जिसे मेट्रो मोड़ तक बनाकर अधूरा छोड़ दिया गया है। यहां निगम की दीवार के साथ गुजर रहा पुराना नाला सफाई के अभाव में गंदगी से अटा पड़ा है। निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिनभर यहां से गुजरते रहते हैं। लेकिन गंदगी से भरे नाले पर किसी का ध्यान नहीं जाता। इस नाले के आसपास अनेक लोग रोजी रोटी के लिए खाने पीने की चीजों की रेहड़ी लगाते हैं। जिससे उनके द्वारा बेची जा रही चीजों को खाने से लोगों के बीमार होना का खतरा बना हुआ है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

पढ़िए अपना राशिफल कैसा होगा आज आपका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। विवाहितों के...

Recent Comments