बुधवार, नवम्बर 29, 2023
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadहरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच को सरकार कर रही है सार्थक

हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच को सरकार कर रही है सार्थक

Google News
Google News

- Advertisement -

राजेश दास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब समूचे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। हरियाणा एक-हरियाणवी एक की सोच को सरकार सार्थक कर रही है। परिवार पहचान पत्र को लागू करते हुए हरियाणा सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर देने में सक्रिय भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह के अंतराल में ही प्रॉपर्टी आईडी व फैमिली आईडी से जुड़े सभी पहलुओं पर फोकस रखते हुए उनका स्थाई समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग को लगभग एक हजार कर्मचारी उपलब्ध करवाएं हैं। ताकि प्रॉपर्टी आईडी संबंधी जानकारियों को एकत्रित कर उनका तत्काल निदान किया जा सके। मुख्यमंत्री रविवार को पलवल जिला के गांव गदपुरी में फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र की गौरवशाली भारत रैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में पहुंचने पर संयोजक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि गणों का अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहाकि पूर्व की सरकारों के अवगुण को खत्म करने का काम हमारी सरकार ने किया है, जहां कांग्रेस के राज में भय व भ्रष्टाचार का बोलबाला था, भाई-भतीजावाद और परिवारवाद हावी था, हमने आते ही इन समस्याओं का न केवल निदान किया, बल्कि विकास की एक समान सोच को अपनाते हुए पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित किया। नौकरियों में पारदर्शिता लाए। हर विधान सभा क्षेत्र में समान रूप से विकास के कार्य करवाए।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का ध्येय अंत्योदय का उत्थान करना है। एक लाख रुपए से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को अंत्योदय परिवार माना। वहीं एक लाख 80 हजार रुपए की सालाना आय वाले परिवारों को बीपीएल परिवार माना। ऐसे परिवारों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष फोकस रखा है।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दो करोड़ 80 लाख हरियाणा वासी उनका परिवार है और बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना ही उनका मकसद है।

कांग्रेस की लोकतंत्र की हत्या

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दिन 25 जून 1975 को कांग्रेस की सरकार ने देश पर आपातकाल थोप दिया। लोकतंत्र की रक्षा करते हुए अनेक लोगों ने जेलों में यातनाएं सही और लोकतंत्र की बहाली के लिए आंदोलन किए, ऐसे सभी योद्धाओं को हमें याद रखना चाहिए।

 दुनिया में बनी भारत की पहचान :कृष्णपाल गुर्जर

रैली के संयोजक एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधान सेवक के रूप में नौ साल से हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। आज हर वर्ग को उचित सम्मान देने का काम मौजूदा सरकार कर रही है। इन नौ सालों को गांव और गरीब के कल्याण के रूप में याद किया जा रहा है। इन नौ वर्षों में देश ने जो तरीकी की है, वह बेमिसाल है। आज पीएम के व्यक्तित्व की पहचान पूरी दुनिया में बनी है। देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने का श्रेय देश के प्रधान सेवक को जाता है।  गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा हरियाणा: मूलचंदशर्मा

हरियाणा के परिवहन मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा को नई दिशा देने का काम किया है। 2013 और 2023 के हरियाणा में दिन रात का अंतर साफ नजर आ रहा है। आज हर क्षेत्र में हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है।

डिजिटल क्रांति से हुआ व्यवस्था परिवर्तन: बनवारी लाल

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्र में पीएम नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में सीएम मनोहर लाल जन सेवक की भूमिका निभा रहे हैं। डिजिटल क्रांति की दिशा में सराहनीय कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सरकारी सेवाएं ऑनलाइन घर बैठे लोगों तक पहुंच रही हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Haryana: ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

देश रोज़ाना: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला को सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी। सुभाष बराला को हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण का भी...

Gujarat: ऊर्जा जरूरतों का 50% रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करने की तरफ बढ़ रहा गुजरात

देश रोज़ाना: देश को विकास का नया मॉडल देने वाला गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए गुजरात एक नई मिसाल पेश करने...

CTET 2024: सीटेट परीक्षा में आवेदन करने के लिए बढ़ाई गई समय सीमा, जल्द करें अप्लाई

CTET 2024: सीबीएसई (CBSE) द्वारा ऐसे उम्मीदवार जो केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवदेन करना चाहते है। उनके लिए आवेदन तिथि को आगे बढ़ा दिया है आइए जानते है पूरी जानकारी-

Recent Comments