Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAFaridabadपर्यावरण, मानवता और नारी उत्थान के प्रहरियों को किया सम्मानित

पर्यावरण, मानवता और नारी उत्थान के प्रहरियों को किया सम्मानित

Google News
Google News

- Advertisement -

कविता, देश रोजाना

फरीदाबाद। आर प्रहरी मल्टीमीडिया द्वारा देश रोजना अखबार, रेडियो रोजाना और अन्य माध्यमों से प्रदेश के लोगों को सच्ची और सटीक खबरें तो उपलब्ध करवाई ही जा रही हैं, इसके साथ ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी बाखूबी निभाई जा रही है। समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए देश रोजाना अखबार द्वारा पंच मंत्र कार्यक्रम की शुरू की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश रोजाना द्वारा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, बुजुर्गो के सम्मान, नारी उत्थान और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने के क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। देश रोजना अखबार के छह संस्करण का बिमोचन, रेडियो रोजाना और इस पंच मंत्र कार्यक्रम की भीशुरूआत रविवार को सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर से की गई। इस मौके पर इन पांचों क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान दे रहे लोगों को देश रोजाना की तरफ से सम्मानित किया गया।

धरती प्रहरी जसवंत पंवार

देश रोजाना के इस खास कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव, कृष्णपाल गुर्जर और अन्य अतिथियों द्वारा जिले के रहने वाले जसवंत पंवार को सम्मानित किया गया। जसवंत पिछले लंबे समय से सांसे नामक अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत वे अब तक जिले में लाखों पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बना चुके हैं। इसके साथ ही वे लोगों को पौधे लगाने के लिए विभिन्न तरह से लोगों को जागरूक भीकर रहे हैं। वे लोगों को जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ अन्य खास मौकों पर पौधे लगाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं।

नारी उत्थान की प्रहरी साधू मां

मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली साधू मां बल्लभगढ़ के तिगांव रोड प्रणव कन्य सदन के नाम से आश्रम का संचालक पिछले कई सालों से संचालन कर रही हैं। इस आश्रम में वे लावारिस हालत में मिलने वाली बच्चियों का पालन पोषण करती है। जहां बच्चियों के पालन पोषण करने के साथ उन्हें शिक्षित कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने योग्य बनाया जाता है। साधू मां के आश्रम में पल बढ़ क अब तक दर्जनों बच्चियां स्वावलंबी बन चुकी है। देश रोजाना की तरफ से मुख्य अतिथि बिप्लब देव ने नारी उत्थान के लिए साधू मां को सम्मानित किया।

बुजुर्ग के सम्मान के प्रहरी किशन लाल बजाज

समाजसेवी किशन लाल बजाज एनएच दो में ताऊ देवी लाल वृद्धाश्रम का संचालन कर बुजुर्गो के सम्मान के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। अपने द्वारा ठुकराए गए बुजुर्गो को किशन लाल बजाज वर्षो से अपने आश्रम में शरण देते आ रहे हैं। कहीं बुजुर्ग के लावारिस मिलने की सूचना मिलते ही वे उन्हें लेने के लिए मौके पर पहुच जाते हैं। इसके अलावा श्री बजाज अपने बिछड़ने वाले बुजुर्गो को परिजनों से मिलवाने का काम भीकर रहे है। उनके इस अहम योगदान के लिए देश रोजाना द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी अनुपस्थिति में विधायक सीमा त्रिखा ने यह सम्मान लिया।

जल संरक्षण प्रहरी जगदीश चौधरी

बल्लभगढ़ में रहने वाले जगदीश चौधरी जल संरक्षण के प्रति अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। श्री चौधरी इंडियन इंस्ट्यिूट ऑफ वॉटर एजुकेशन एंड रिसर्च के चेयरमैन हैं और वर्ल्ड वॉटर काउंसिल के सदस्य भी हैं। वे जल संरक्षण के प्रति लोगों को कई तरह से जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उनकी टीम जिले में जर्जर हो चुके तालाबों और झीलों को फिर से जीवित करने के लिए काम कर रही है। इस खास योगदान के लिए देश रोजाना की तरफ से जगदीश चौधरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

जरूरतमंदों के निवाला प्रहरी संजय अरोड़ा

संजय अरोड़ा जरूरतमंद गरीब तबके के लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संजय अरोड़ा शहर में निवाला फाउंडेशन के नाम से अपनी संस्था चलाते हैं। इस संस्था के माध्यम से संजय अरोड़ा और उनकी टीम प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा लोगों को प्रति दिन भोजन उपलब्ध करवाने का काम कर रही है। उनकी हर रोज यही कोशिश होती है कि शहर का कोई व्यक्ति खाली पेट सोने के लिए मजबूर न हो। समाज के प्रति उनके इस योगदान को देखते हुए देश रोजाना की तरफ से संजय अरोड़ा को सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments