रविवार, दिसम्बर 10, 2023
17.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAFaridabadपुतिन भी अपनाना चाहते हैं पीएम मोदी का मेक इन इंडिया

पुतिन भी अपनाना चाहते हैं पीएम मोदी का मेक इन इंडिया

Google News
Google News

- Advertisement -

राजेश दास, देश रोजाना

फरीदाबाद। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश लगातार प्रगति पथ पर बढ़ रहा है। पीएम मोदी की बदौलत भारत दुनिया की पांचवी बढ़ी अर्थव्यवस्था बनने में कामयाब हुआ है। आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व गुरू के रूप में सम्मान दे रही है। किसी देश का प्रधानमंत्री उन्हें बॉस कह कर सम्बोधित कर रहा तो कोई उनकी नीतियों को अपनाना चाहता है। रशिया के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन श्री मोदी के मेक इन इंडिया को अपनाना चाहते हैं। यह बाते त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के हरियणा प्रभारी बिप्लब देव ने कही। बिप्लब देव देश रोजाना समाचार पत्र के छह जिलों के संस्करणों का बिमोचन करने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

देश रोजाना अखबार के छह संस्करणों का विमोचन करते भाजपा के हरियाणा प्रभारी बिप्लब कुमार देव, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और अन्य अतिथिगण।
फोटो नरेश नरूला।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने कहा है कि पीएम मोदी द्वारा दिये गए मेक इन इंडिया के नारे के बाद देश लगातार आत्मनिर्भर बन रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्री मोदी चार घंटे सोते हैं और 20 घंटे काम करते हैं। उन्हें इतने लंबे समय तक काम करते देखकर विज्ञान भीहैरान है। 72 वर्ष की उम्र में भी प्रधानमंत्री उर्जा से पूर्ण होकर देश की तरक्की के लिए दिन रात काम कर रहे है। मोदी की मेहनत और नीतियों की वजह से पूरी दुनिया आज भारत का सम्मान कर रही है।

श्री देव ने कहा कि मोदी की नीतियों की बदौलत देश में रोजगार के अवसर बड़े हैं। देश के तीर्थ स्थलों की बदौलत लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है। जब पीएम मोदी राम मंदिर का निर्माण करवा रहे थे तो विपक्ष विरोध कर रहा था। लेकिन राम मंदिर का निर्माण फिर भी हुआ है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमसे एक दिन पहले आजाद हुआ है। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तान को भूख मिटाने के लिए दुनिया से कर्ज मांगना पड़ रहा है। पाकिस्तान के लिए भीख मांगने की नौबत आ गई है। यह सब इसलिए पाकिस्तान में इसलिए हो रहा है, क्योंकि वहां मंदिर और गुरूद्वारे तोड़े गए। यदि इन धार्मिक स्थलों को नहीं तोड़ा जाता तो वहां के लोग लंगर से ही भूख मिटा सकते थे। लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान सबक लेने की जरूरत महसूस नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश यदि पीएम मोदी के मार्ग दर्शन में इसी तरह से आगे बढ़ता रहा तो भारत को दुनिया सबसे बड़ी ताकत बनने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन इसके बावजूद भी जब को सीमा लांघ कर देश के बारे में कोई गलत कहता है तो दुख होता है। देश और राष्ट्र से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो भी कहते हैं सामने और आंख से आंख मिलाकर कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मनोहर लाल सरकार में हरियाणा लगातार तरक्की कर रहा है। हरियाणा देश का पहला कैरोसीन फ्री प्रदेश है। वहीं मनोहर लाल सरकार द्वारा बनाया गया परिवार पहचान पत्र अन्य राज्य में भी शुरू करने की तैयारी में हैं।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है, तो पत्रकारों में एक ही क्यों: एमडब्ल्युबी

चंडीगढ़।मीडिया वेल बींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने कहा है कि -पत्रकारों को पैंशन के मामले में सरकार...

हरियाणा में आत्महत्या की घटती प्रवृत्ति एक सकारात्मक संकेत

देश रोज़ाना: आत्महत्या की घटनाएं इधर कुछ वर्षों से पूरे देश बढ़ रही हैं। यह काफी चिंताजनक है। आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के बीच...

बाइक पर टूट कर गिरा बिजली का हाइटेंशन तार, जिंदा जले दम्पति

पलवल। बिजली विभाग के द्वारा पुराने तारों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है। इसका एक ताजा उदाहरण पलवल में देखने को मिला।...

Recent Comments