Tuesday, February 4, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAharyana bjp:विज ने कहा, कांग्रेस एक ढांचा-विहीन पार्टी है

haryana bjp:विज ने कहा, कांग्रेस एक ढांचा-विहीन पार्टी है

Google News
Google News

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव (haryana bjp:)और विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा संगठन पर काम कर रही है। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा एक सांगठनिक पार्टी है, जिसमें हर 6 साल बाद नई मेंबरशिप होती है और हर तीन साल बाद चुनाव होते हैं। विज ने अन्य राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का अभी तक कोई ढांचा ही नहीं बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ढांचा-विहीन पार्टी है और अन्य पार्टियों में चुनाव नहीं होते, बल्कि निर्णय ऊपर से थोपे जाते हैं।

अनिल(haryana bjp:) विज ने कहा, “हमारी पार्टी में निर्णय नीचे से ऊपर जाते हैं जबकि कांग्रेस में गांधी-नेहरू परिवार से ही कोई न कोई निर्णय लेता है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पद ऐसे बांटे जाते हैं जैसे एजेंसियां बांट रहे हों।पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। अनिल विज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस मनमोहन सिंह का राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती थी। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को मनमोहन सिंह के स्वर्ग सिधारने से कोई मतलब नहीं था, वे सिर्फ मुद्दा बनाना चाहती थी।”विज ने कहा कि राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के रहते हुए उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक बार उनके द्वारा पारित प्रस्ताव को मिडिया के सामने फाड़ दिया था और अब भी सारा देश शोक मना रहा है और वह नया वर्ष मनाने वियतनाम चले गए हैं। विज ने कहा कि राहुल गांधी को मनमोहन सिंह के प्रति कितनी श्रद्धा है, यह उनके कार्यों से साफ पता चलता है।

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन में एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि गांधी विरासत खतरे में है। इस पर विज ने कहा कि सोनिया गांधी को बताना चाहिए कि उन्होंने किस विषय पर चिट्ठी लिखी है। विज ने कहा, “ऐसे पत्र तो वे लिखते रहते हैं, इसमें नया क्या है?”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन और उनके स्वस्थ लंबे जीवन के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की...

कामदेव और रति के पुत्र वसंत! आओ तुम्हारा स्वागत है

संजय मग्गूअभी कल ही हमने वसंत की पंचमी मनाई है। ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की है। एकदम मशीनी अंदाज में रोबोट की...

मां सरस्वती का ध्यान कर कल्पवासियों ने पवित्र त्रिवेणी में किया बसंत पंचमी का अमृत स्नान

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान का है विशेष महत्व* *पौराणिक मान्यता है कि प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी में...

Recent Comments