बुधवार, नवम्बर 29, 2023
19.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमIndiaभीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमला

भीम आर्मी चीफ पर जानलेवा हमला

Google News
Google News

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनकी कमर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अपनी कार से किसी कार्यक्रम में जा रहे थे तभी जानलेवा हमला हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।


एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद देवबंद की गांधी कॉलोनी में किसी से मिलने गए थे। वहां से निकलते समय दो युवकों ने उन पर फायरिंग की, जिसमें छर्रे लगने से वह जख्मी हो गए। हमलावर एक कार में सवार होकर फरार हो गए। उपचार के लिए उन्हें देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है। एसपी देहात का कहना है कि अभी हमले का कारण और हमलावरों की जानकारी नहीं हुई है।
एसएसपी विपिन ताड़ा का कहना है कि आजाद समाज पार्टी-कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद और भीम आर्मी नेता के काफिले पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों की गोली चंद्रशेखर को छूती हुई निकल गई। चिकित्सकों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। हमलावरों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Bigg Boss 17: इस बार वीकेंड के वार में सलमान खान नहीं आएंगे नज़र, जानिए क्यों

Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते बिग बॉस-17 के वीकेंड के वार को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करते नज़र आएंगे। ऐसा क्यों होगा आइए जानते है -

Gujarat: ऊर्जा जरूरतों का 50% रिन्यूएबल एनर्जी से पूरा करने की तरफ बढ़ रहा गुजरात

देश रोज़ाना: देश को विकास का नया मॉडल देने वाला गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए गुजरात एक नई मिसाल पेश करने...

ChatGPT के इस खास फीचर से लोगो बनाना हुआ आसान, आप भी ट्राई करें

चैटजीपीटी में अब अपने सवालों के जवाब के साथ आप लोगो भी डिजाइन कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह लोगो काफी हाई क्वालिटी का होता है।

Recent Comments