Friday, January 17, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaभारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर में नहीं मिली मंजूरी, यात्रा का...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मणिपुर में नहीं मिली मंजूरी, यात्रा का मकसद नफरत खत्म करना

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। मणिपुर के जिस ग्राउंड से यह यात्रा शुरू होनी है, उसके लिए राज्य सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। पार्टी नेताओं ने राज्य के मुख्य सचिव विनीत जोशी से सोमवार को मुलाकात की तो उन्हें बताया गया कि मामला मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के पास है। मामले में कांग्रेसी सांसद केसी वेणुगोपाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक हफ्ते पहले ही प्रोग्राम की परमिशन के लिए आवेदन दे दिया गया था, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। वेणुगोपाल ने आगे कहा कि ये राजनीतिक यात्रा नहीं है, इसलिए सरकार को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यात्रा का मकसद अशांत मणिपुर के लोगों के घावों को भरना और नफरत खत्म करके प्रेम का संदेश फैलाना है।

वेणुगोपाल ने मणिपुर की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस यात्रा की शुरूआत यहां का भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कर रहे हैं। मणिपुर से मुंबई तक 6,500 किमी की दूरी तय करने वाली यह ऐतिहासिक यात्रा युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों के लिए न्याय मांगती है। मणिपुर के लोग न्याय के हकदार हैं, क्योंकि देश के बाकी हिस्से मणिपुर की स्थिति देखकर दुखी हैं और मणिपुर के लोगों को न्याय की जरूरत है।

14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 10 दिन बाद (14 जनवरी से) भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। लोकसभा चुनाव से करीब 4 महीने पहले होने वाली यह यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल पैदल और बस से 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

मेले की आड़ में परोसी जा रही फूहड़ता, संगठनों ने सौंपा ज्ञापन ,पढ़े पूरी खबर

 देश रोजाना, हथीन।  शहर में पुलिस थाने के सामने मैदान में आयोजित मेले के आयोजकों द्वारा जिला उपायुक्त पलवल के आदेशों का जमकर उल्लंघन...

How to watch Pataalok season 2 ad free ?

How to watch pataalok season 2 free ? watch amazing webseries pataalok 2 for free अगर थम्नैल देख कर आप यहाँ तक पहुंचे हैं तो आप...

हमारे अधिकारों की रक्षा करता है संविधान- प्रोफेसर ज्योति राणा 

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शुक्रवार...

Recent Comments