देश रोज़ाना: दुनिया में कई देश है। जहां हर कोई जाना चाहता है उनके बारे में जानना चाहता है। इन देशों की सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत काफी पुरानी है जो भी के लिए कौतुहल का विषय बना रहता है। क्या आप भी जानना चाहते है कि पूरी दुनिया में कौनसा देश सबसे पुराना है और इन दुनिया के देशों में भारत का नंबर कहां पर आता है। तो आइए हम आपको बताते है—
ईरान की स्थापना के लिए माना जाता है कि 7000 ईसापूर्व इसकी स्थापना हुई हालांकि उसकी खोज 32सौ ईसा पूर्व पर्सिया के तौर पर की गई थी। फिर नाम आता है सीरिया का जो आज गृह युद्ध का शिकार बना हुआ है। पश्चिमी एशिया के इस देश सिरिया को भी प्राचीन देशों में गिना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सीरिया की 3000 ईसा पूर्व खोज की गई थी। वियतनाम दक्षिण पूर्व एशिया का वो देश है जिसकी खोज 2879 ईसा पूर्व में मानी गई है। वियतनाम का प्रमुख धर्म बौद्ध धर्म माना जाता है।
तो वहीं 31 सौ ईसा पूर्व इजिप्ट देश की खोज की गई थी, हालांकि यह देश 1953 में मॉडर्न बना और अब इजिप्ट को लोग मिस्र के नाम से जानते हैं। पश्चिमी एशिया का पहाड़ी देश आर्मीनिया, इसकी स्थापना 2879 में मानी गई है। हालांकि इसका इतिहास मध्यकालीन युग से जुड़ा हुआ देखा गया है। फिर नाम आता है इंडिया यानी कि हमारे भारत देश का जो सबसे प्राचीन माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि भारत में ढाई लाख साल के पहले से लोग रह रहे हैं। इसके अलावा प्राचीन देशों में चाइना जापान और जॉजिर्या की भी गिनती होती है इनकी भी स्थापना कई सौ ईसा पूर्व मानी गई है।