Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaWeather Report : अप्रैल-मई में भीषण गर्मी दिखाएगी कहर, मौसम विभाग ने...

Weather Report : अप्रैल-मई में भीषण गर्मी दिखाएगी कहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Google News
Google News

- Advertisement -

Weather Forecast : इस बार मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने भी पिछले साल के मुकाबले इस बार भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका जताई है। साथ ही इस दौरान लोगों को लू का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन महीनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। यानी अप्रैल, मई और जून में लू का दौर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान प्री-मॉनसून पीरियड छोटा और कम रहेगा। हालांकि, मानसून के आखिरी चरण में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

summer season

अल नीनो जून में हो जाएगा खत्म

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौसम को प्रभावित करने वाला अल नीनो (EL Nino) अब कमजोर पड़ रहा है। यह इस साल जून तक खत्म हो सकता है। अल नीनो (EL Nino) के कारण गर्मियों में कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अल नीनो (EL Nino) का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। देश में मानसून आने तक यह बेअसर हो जाएगा।

EL Nino

अल-नीनो (EL Nino) का असर आमतौर पर बुरा असर होता है जो हम पहले भी देख चुके हैं। अल नीनो का न्यूट्रल होना मानसून के लिए एक सकारात्मक संकेत है। लेकिन मॉनसून अच्छा, सामान्य या ख़राब है, इसका यही एकमात्र फैक्टर नहीं है। यह कुछ अन्य परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है। अल नीनो (EL Nino) के न्यूट्रल होने के बाद ला नीना (La Nina) शुरू होता है। इसे मानसून के लिए अच्छा माना जाता है।

सामान्य से अधिक बारिश का अनुमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है। अल नीनो (EL Nino) के जाने से बारिश पर असर पड़ सकता है। कुछ राज्यों में अत्यधिक बारिश से खतरे की घंटी बज सकती है। वहीं दक्षिणी राज्यों में मॉनसून के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा होने की आशंका है।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Rahul Gandhi: सुलतानपुर अदालत में पेश हुए राहुल, 12 को अगली सुनवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi: ) मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में पेश हुए। कांग्रेस...

सुरक्षित स्कूल वाहन नीति लाने जा रही सरकार, स्कूलों पर कसेगा शिकंजा

बच्चा घर से सुरक्षित स्कूल जाए और स्कूल से घर आए, यह स्कूल प्रबंधन और बस चालक की जिम्मेदारी है। स्कूल...

AAP Haryana: हरियाणा में सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल(AAP Haryana: ) दो दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान अंबाला, भिवानी और रोहतक में आम आदमी...

Recent Comments