Thursday, March 27, 2025
32.8 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeENTERTAINMENT News in Hindi - DeshrojanaMumbai Police Munawar Farooqui को अवैध चीजों का सेवन करते हुए किया...

Mumbai Police Munawar Farooqui को अवैध चीजों का सेवन करते हुए किया गिरफ्तार

Google News
Google News

- Advertisement -

‘बिग बॉस (Big Boss ) 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीती रात मुंबई के एक हुक्का बार (Hookah Bar) में अवैध चीजों का सेवन करते हुए मुंबई पुलिस ने मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है, लेकिन मामला जमानती था जिस वजह से मुनव्वर को जल्द बेल मिल गई। हलाकि बेल मिलते ही मुंबई से रवाना हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना हाल बताने के साथ ही बताया कि वो मुंबई से कहां जा रहे हैं।

Munawar Farooqui

मुनव्वर फारूकी मुंबई से हुए रवाना

मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से पहली तस्वीर में वो काफी थके नजर आने के साथ उनके चेहरे पर मुस्कान है। इसके कैप्शन में लिखा, की ‘थका हुआ हूं, लेकिन सफर कर रहा हूं।’ ये तस्वीर बुधवार की सुबह 4.55 पर पोस्ट की है। इसके तुरंत बाद उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की और बताया कि मुंबई से निकलकर कहां पहुंच गए हैं। उन्होंने जियो टैगिंग के मदद से बताया कि वो राजस्थान में हैं और ये तस्वीर बुधवार दोपहर 12.18 बजे की है। बता दें, बीते मंगलवार को देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच ने हुक्का बार में (Hookah Bar) रेड की जिसमे मुनव्वर (Munawar Farooqui) समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें : bigg boss 17 की वाइल्ड कार्ड आयशा खान को क्यो होना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Munawar Farooqui

हाल ही में मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) ने ‘बिग बॉस (Big Boss) 17’ शो जीता था। मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) शो के दौरान और बाहर निकलने के बाद भी विवादों में बने हुए हैं। उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रही। इसके अलावा जैसे ही मुनव्वर शो से बाहर आए तो खबर आई कि नाजिला नाम की एक गर्लफ्रेंड हैं। वही जब मुनव्वर बिग बॉस (Big Boss) के घर में पहुंचे तो उन पर एक साथ तीन लड़कियों के साथ डेट करने की और दो के साथ शादी का रिश्ता भेजने का आरोप लगा जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया। इतने विवादों के बाद भी मुनव्वर पहले ‘लॉकअप’ जीते और बाद में ‘बिग बॉस 17’ (Big Boss) ।

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments