Friday, October 18, 2024
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTलॉर्ड्स टेस्ट में हंगामा, आॅस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाए

लॉर्ड्स टेस्ट में हंगामा, आॅस्ट्रेलिया ने तीन विकेट गंवाए

Google News
Google News

- Advertisement -

इंग्लैंड और आॅस्ट्रेलिया के बीच जैसे ही लॉर्ड्स टेस्ट मैच की शुरूआत हुई, ‘जस्ट स्टॉप आॅयल’ (तेल बंद करो) प्रदर्शन का असर भी उस पर दिखने लगा। कई प्रदर्शनकारी मैदान में घुस गए। वह खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए। इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने तो एक प्रदर्शनकारी को उठाकर बाहर कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि ब्रिटिश सरकार को तत्काल तेल, गैस और कोयले के प्रोजेक्ट को रोक देना चाहिए।


यूनाइटेड किंगडम में पर्यावरण कार्यकतार्ओं का एक समूह है जिसे ‘जस्ट स्टॉप आॅयल’ के नाम से जाना जाता है। इस समूह का लक्ष्य है कि वह ब्रिटिश सरकार को नए तेल लाइसेंस जारी करने से किसी तरह रोका जाएगा। इसकी स्थापना 2022 में हुई थी। इसने पिछले साल अप्रैल में ब्रिटेन के तेल टर्मिनलों पर प्रदर्शन शुरू किया था। इसके विरोध प्रदर्शन के तरीकों पर कई बार सवाल उठाए गए हैं।
प्रदर्शनकारियों के मैदान से हटाए जाने के बाद आॅस्ट्रेलिया की पहली पारी शुरू हुई। ओपनर उस्मान ख्वाजा और डेविड वॉर्नर ने पारी की शुरूआत की। आॅस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में मजबूत शुरूआत की है। कंगारू टीम ने 17 ओवर में बिना किसी नुकसान के 39 रन बनाए। जोश टंग ने इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई है। उन्होंने उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कर आॅस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। ख्वाजा 70 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए।


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग ने उस्मान ख्वाजा के बाद डेविड वॉर्नर का भी विकेट ले लिया। वॉर्नर 88 गेंद पर 66 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया था। स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। आॅस्ट्रेलिया को तीसरा झटका ओली रॉबिन्सन ने दिया। उन्होंने मार्नश लाबुशेन को विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। लाबुशेन ने 93 गेंद पर 47 रन बनाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

UGC NET Result 2024: जेआरएफ के लिए 4970, पीएचडी के लिए 112070 क्वालिफाइड

NTA UGC NET Result 2024 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जून सत्र के लिए यूजीसी नेट के परिणाम (UGC NET Result 2024) आज, 18...

INDvsNZ: दूसरे दिन गिरे 13 विकेट, कॉन्वे ने बल्लेबाजी में दिखाया दम

पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन, भारतीय टीम के लिए हालात काफी खराब रहे। शुरुआती दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका और दिन पूरी तरह से धुल गया। दूसरे दिन खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू हुआ और कुल 13 विकेट गिरे। भारतीय पारी: न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरुर्के ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत को पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पांच विकेट और ओरुर्के ने चार विकेट झटके। ऋषभ पंत ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड की पारी: बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 180 रन बना लिए और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। समीक्षा: भारतीय बल्लेबाजी बेहद खराब रही और पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद गेंदबाजी में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। कॉन्वे का प्रदर्शन: डेवॉन कॉन्वे शतक से चूक गए और 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बोल्ड किया। निष्कर्ष: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ओवरकास्ट कंडीशन में गलत साबित हुआ। भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक का सबसे कम स्कोर दर्ज किया गया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Delhi Metro: इस रविवार सुबह सवा तीन बजे दौड़ेगी मेट्रो, DMRC ने किया टाइमिंग में बदलाव

दिल्ली हाफ मैराथन आयोजित होने के कारण रविवार को तड़के सवा तीन बजे से मेट्रो का परिचालन होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली-टर्मिनल तीन)...

Recent Comments