Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaBharat Jodo Nyay Yatra : खरगे बोले- हमलावरों को संरक्षण दे रही...

Bharat Jodo Nyay Yatra : खरगे बोले- हमलावरों को संरक्षण दे रही पुलिस

Google News
Google News

- Advertisement -

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पूर्वोत्तर राज्य असम में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने यात्रा पर हमले के आरोप लगाए हैं और यह भी दावा किया है कि ऐसा करने वालों को पुलिस सुरक्षा मिलती है।

‘हमारे महासचिव पर भी हुआ हमला’

कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार (23 जनवरी) को लिखे दो पन्ने के पत्र में कहा, ”भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम में जरूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही है। बीजेपी कार्यकर्ता यात्रा पर हमला कर रहे हैं और असम पुलिस ऐसा करने वालों को संरक्षण दे रही है” उनके मुताबिक, ”21 जनवरी को सोनितपुर जिले में यात्रा पर हमला हुआ था। जो स्थानीय एसपी हैं वे राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के भाई हैं। उन्होंने उन बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिन्होंने किया था। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पर हमला किया और इन लोगों ने हमारे महासचिव जयराम रमेश की कार पर हमला हुआ।”

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने प्राण प्रतिष्ठा पर दिया बड़ा बयान, कहा- ”कोई राम लहर नहीं…”

‘हमलावरों को संरक्षण देती रही असम पुलिस’

कांग्रेस अध्यक्ष के पत्र के मुताबिक, ”बीजेपी कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा पर हमला किया और इस हमले में वह घायल हो गए। अगले दिन 22 जनवरी को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नगांव जिले में राहुल गांधी के काफिले को रोका और उनके काफी करीब आ गए।” उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी परेशान करने वाली घटनाओं के दौरान असम पुलिस बीजेपी कार्यकर्ताओं को संरक्षण देती रही।

गृह मंत्री से हस्तक्षेप की मांग

मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। खरगे ने कहा, ”न्याय यात्रा में हमले और हंगामे का वीडियो सार्वजनिक फोरम में है लेकिन न तो कोई मामला दर्ज किया गया है और न ही किसी हमलावर के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है। हम यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आप (शाह) इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि असम के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक यह सुनिश्चित करने का निर्देश दें कि भविष्य में ऐसे हमले न हों, ताकि राहुल गांधी या कांग्रेस के किसी अन्य सदस्य को चोट न पहुंचे।”

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

दरअसल, मंगलवार (23 जनवरी) को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी जाने से रोक दिया गया। आरोप है कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दिया था, जिसके बाद सीएम के आदेश पर असम पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और लोगों को भड़काने का मामला दर्ज किया।

ऐसी ही और खबरों के लिए जुड़े रहे : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Uttrakhand rain: महाराष्ट्र और उत्तराखंड बारिश से बेहाल, रूद्रप्रयाग-मदमहेश्वर में पुल बहा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड (Uttrakhand rain) में रूदप्रयाग जिले में मदमहेश्वर पैदल रास्ते पर गोंडार में एक पुल बह गया। इससे वहां 25 से 30 पर्यटक फंस गए हैं।

BJP Budget: भाजपा ने कहा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा बजट

भारतीय जनता पार्टी (BJP Budget: ) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट विकसित भारत...

Train Accident: आज दो राज्यों में ट्रेन हादसा, पढ़िए

Train Accident: छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई ट्रेन छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन (Train Accident: ) शुक्रवार तड़के पटरी पर गिरे पेड़...

Recent Comments