Tuesday, February 4, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeDelhiDelhi pollution:दिल्ली में वायु गुणवत्ता "बहुत खराब" दर्ज

Delhi pollution:दिल्ली में वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” दर्ज

Google News
Google News

- Advertisement -

दिल्ली (Delhi pollution:)में बृहस्पतिवार सुबह वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, रोहिणी, सोनिया विहार, विवेक विहार, वाजीपुर सहित नौ केंद्रों पर वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में दर्ज की गई।

एक्यूआई (Delhi pollution:)0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है और दिन में धुंध छाई रहेगी, जबकि रात के समय हल्का कोहरा रह सकता है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.7 डिग्री अधिक है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत रहा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments