Thursday, October 24, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiमेहनत कर सकता हूं, तो आलसी क्यों बनूं

मेहनत कर सकता हूं, तो आलसी क्यों बनूं

Google News
Google News

- Advertisement -

परिश्रम से जो अपना जी चुराता है, वह कभी अमीर नहीं बन सकता है। मेहनत ही इंसान को दुनिया भर की निधियों का मालिक बना देता है। लेकिन इस दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जीवन भर परिश्रम करके ही खाना चाहते हैं। कहते हैं कि किसी राज्य का राजा बहुत प्रजा वत्सल था। वह अपनी प्रजा का हर तरह से ख्याल रखता था। वह वेष बदलकर समय-समय पर प्रजा के बीच जाता था और उनकी समस्याओं को पता करता था। राजमहल लौटकर उन समस्याओं का निराकरण करता और फिर दूसरी ओर निकल जाता। प्रजा भी अपने राजा को बहुत प्यार करती थी।

एक दिन राजा ने सोचा कि अपने राज्य के सीमांत इलाकों में जाकर देखा जाए कि वह के लोगों का रहन-सहन कैसा है? लोगों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है। यही सोचकर वह अपने एक सहायक को साथ लेकर निकल पड़ा। उसने सीमांत गांवों में जाकर देखा और उसे कुछ समस्याएं नजर आईं तो उसने अपने सहायक को तत्काल इन समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। फिर वह दूसरे गांव की ओर चल पड़ा। रास्ते में उसने देखा कि एक बुजुर्ग लकड़हारा लकड़ी काट रहा है। उसका पूरा शरीर पसीने से भीगा हुआ है।

वह थक जाता तो थोड़ा आराम करने के बाद फिर अपने काम में जुट जाता। तभी राजा की निगाह उसके पास के पत्थर पर पड़ी जहां काफी हीरे पड़े हुए थे। राजा ने उससे कहा कि आपके पास में हीरे पड़े हुए हैं। आप अगर एक ही हीरा बेच दें, तो जिंदगी भर आराम से बैठकर खा सकते हैं। उस लकड़हाने ने कहा, बेटा! मैं उसे कई सालों से देख रहा हूं, लेकिन अभी इतना कमजोर नहीं हुआ हूं कि बिना मेहनत किए खाऊं। अभी मैं काम कर सकता हूं, तो आलसी क्यों बनूं। राजा उसकी बात सुनकर बहुत प्रसन्न हुआ। उसने उन हीरों को बेचकर प्रजा के हित में खर्च किया।

-अशोक मिश्र

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

CM शिंदे के खिलाफ मैदान में उतरे दिवंगत शिवसेना नेता के भतीजे केदार दीघे

ठाणे में चुनावी संघर्ष की स्थिति तेज हो गई है, जहां उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

भारत यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए हर संभव सहयोग देने को तैयार: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि भारत रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में हर संभव...

Praveen Sardana: CM आवास पर सम्मानित होता दिखा सफाई घोटाले का आरोपी, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

हरियाणा के कैथल जिला परिषद में सफाई के नाम पर हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल आरोपी प्रवीन सरदाना (Praveen Sardana) के पंचकूला...

Recent Comments