Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaRajasthan New Deputy CM : कौन हैं दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा

Rajasthan New Deputy CM : कौन हैं दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा

Google News
Google News

- Advertisement -

राजस्थान में मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री (Rajasthan Deputy CM) की भी घोषणा हो गई है। दो उप मुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। दीया कुमारी (Diya Kumari) को मंगलवार को राजस्थान की नई उपमुख्यमंत्री बनाया गया। जयपुर के पूर्व राजपरिवार की सदस्य दीया कुमारी दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुकी हैं। उनके साथ ही प्रेमचंद बैरवा (Prem Chand Bhairava) भी राजस्थान के उपमुख्यमंत्री होंगे। भजनलाल शर्मा राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। आइए प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Rajasthan Deputy CM : दो बार विधायक, एक बार की सांसद

दीया कुमारी राजसमंद से भाजपा की सांसद थीं। उन्हें उप मुख्यमंत्री (Rajasthan Deputy CM) बनाया गया है। उन्हें जयपुर के झोटवाड़ा से विधानसभा में टिकट दिया गया था। वह 2013 में सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गईं।

2019 के लोकसभा चुनाव में वह राजसमंद निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। दीया (51) जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सवाई भवानी सिंह की बेटी हैं।

भवानी सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में 10वीं पैराशूट रेजिमेंट के पैरा कमांडो के लेफ्टिनेंट कर्नल और कमांडिंग ऑफिसर के रूप में गौरव हासिल किया था।

दीया कुमारी कई स्वयं सेवी संगठनों और सामाजिक संगठनों से जुड़ी हुई हैं। उनमें आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान और एचआईवी+, बच्चों के लिए काम करने वाला एक गैर सरकारी संगठन रेज शामिल है, जिसकी वह संरक्षक हैं।

Rajasthan Deputy CM :कौन हैं नए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

Rajasthan Deputy CM : प्रेम चंद बैरवा (54) दूदू विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। उन्हें पार्टी की राजस्थान इकाई के दलित चेहरे के रूप में देखा जाता है।

इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बाबूलाल नागर को 35,743 वोटों के अंतर से हराया है। बैरवा को पार्टी की राजस्थान इकाई का दलित चेहरा माना जाता है।

बैरवा राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से पीएचडी डिग्री धारक हैं। बैरवा को मंगलवार को राजस्थान का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments