Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaबहुत जल्द आ रहे अच्छे दिन, सिलेंडर के दामों में देखने को...

बहुत जल्द आ रहे अच्छे दिन, सिलेंडर के दामों में देखने को मिलेगा बड़ा डिफरेंस

Google News
Google News

- Advertisement -

रसोई गैस सिलिंडर कि कीमतों में अक्सर उतार चढ़ाव देखने को मिलता है। अबकी बार फिर 1 जुलाई को गैस सिलिंडर के डैम अपडेट किए गए है। इतना ही नहीं बल्कि इंडियन ऑयल की वेबसाइट की तरफ से जानकारी दी गई है कि घरेलु और कमर्शियल सिलेंडरो में कोई भी फेर बदल नहीं हुई है। इनकी कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1103 रूपये के आसपास बनी हुई है।

अगर बात करे एलपीजी सिलिंडर कि तो इसकी कीमत अभी भी 1773 रुपए पर बरक़रार है। जून के महीने में कंपनी की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कमी की गई थी। जून के महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 83 रूपये कम हुए और मई के महीने में भी दामों में 172  रूपये की कमी दर्ज की गई थी। अगर हम बात करे घरेलु सिलेंडर कि तो मार्च 2023 से लेकर अब तक कीमतों मे किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है

कीमतों में इससे पहले जुलाई 2022 में बदलाव हुआ था। उस समय देश की राजधानी दिल्ली में घरेलु एलपीजी सिलेंडर की कीमत  1053 रूपये थी जिसे बढ़ाकर 1103 रुपए कर दिया गया था। इसके विपरीत कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में नियमित समय अंतराल के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में साल की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1769 रुपए पर बने हुए थे।

कीमतों में एक बार फिर से मार्च 2023 के बाद इजाफा हुआ और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2100 रूपये को पार कर गई। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अप्रैल और मई के महीने में दामों में फिर से कमी दर्ज की गई। घरेलू सिलेंडर 14.2 किलोग्राम के होते हैं, वही कमर्शियल सिलेंडर की बात की जाए तो वह 19 किलोग्राम का होता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments