Tuesday, February 4, 2025
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeIndiaअखिलेश ने नीतीश को दी नसीहत, तो बोले ललन सिंह-कांग्रेस का विरोध...

अखिलेश ने नीतीश को दी नसीहत, तो बोले ललन सिंह-कांग्रेस का विरोध तो मुलायम ने भी किया था

Google News
Google News

- Advertisement -

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा नीत राजग सरकार से समर्थन वापस लेने की अपील करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन ने कांग्रेस से गठबंधन के लिए भी यादव की आलोचना की, यह बताते हुए कि उनके दिवंगत पिता मुलायम सिंह यादव ने भी इसी पार्टी का विरोध करके राजनीति में कदम रखा था।

ललन सिंह (Lalan Singh) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ सरकार पर दिग्गज समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने से रोकने का आरोप लगाया था। जब ललन से यादव की नीतीश से अपील के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “अखिलेश कौन हैं?” उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश ने 1974 में जेपी आंदोलन के दौरान अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी।

केंद्रीय पंचायत राज मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा, “नेताजी (मुलायम का उपनाम) की आत्मा कराह रही होगी। आप (अखिलेश) उन लोगों के साथ हैं, जिनके खिलाफ उन्होंने 1974 में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करते हुए लड़ाई लड़ी थी।” ललन का इशारा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन की ओर था, जिसने लोकसभा चुनाव के दौरान शानदार प्रदर्शन किया था और भाजपा को बहुमत से चूकने पर मजबूर किया था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा की धरती को पावन करती हुई फिर प्रवाहित होगी सरस्वती नदी

संजय मग्गूयह तो निर्विवादित सत्य है कि सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे हुआ था। प्राचीनकाल में जितने भी शहर बसाए गए, वे सभी...

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन

प्राणवायु देवता योजना के तहत पेंशन पा रहे देव वृक्षों के दर्शन और उनके स्वस्थ लंबे जीवन के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की...

मां सरस्वती का ध्यान कर कल्पवासियों ने पवित्र त्रिवेणी में किया बसंत पंचमी का अमृत स्नान

*बसंत पंचमी पर्व पर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में स्नान का है विशेष महत्व* *पौराणिक मान्यता है कि प्रयागराज की पवित्र त्रिवेणी में...

Recent Comments