Saturday, July 27, 2024
32.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeLATESTChaitra Month 2024 : हिंदू कैलेंडर के चैत्र माह की हुई शुरुआत,...

Chaitra Month 2024 : हिंदू कैलेंडर के चैत्र माह की हुई शुरुआत, जानें महत्व और व्रत-त्यौहार

Google News
Google News

- Advertisement -

Chaitra Month 2024 : हिंदू कैलेंडर के अनुसार 26 मार्च से चैत्र मास आरंभ हो चूका है. चैत्र महीना हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण महीनों में से एक है। यह हिंदू नववर्ष का पहला महीना भी है। चैत्र माह को पूजा-अर्चना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में कई व्रत और उपवास रखे जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से ही ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना आरंभ की थी। इसके अलावा इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार के रूप में मत्स्य अवतार लेकर पृथ्वी को विनाश से बचाया था और भगवान राम का राज्याभिषेक भी चैत्र मास के पहले दिन ही हुआ था। सनातन धर्म में इस माह का विशेष महत्व है। इस माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी जैसे कई बड़े व्रत-त्योहार आते हैं। आइए जानते हैं चैत्र माह का महत्व और इसमें पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में…

Chaitra Month 2024

चैत्र माह का महत्व (Chaitra Month 2024)

चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस माह को भक्ति और संयम का महीना भी कहा जाता है। क्योंकि इन दिनों में कई व्रत और त्योहार आते हैं। नारद पुराण के अनुसार ब्रह्मा जी ने चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पहली किरण से सृष्टि का आरंभ किया था। इसी दिन भगवान विष्णु ने दशावतार का पहला मत्स्य अवतार लिया था और प्रलय के समय मनु की नाव को जल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था। प्रलय की समाप्ति के बाद मनु से नई सृष्टि का आरंभ हुआ। इसके साथ ही चैत्र माह में ही मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा की जाती है। इसके अलावा इस महीने में भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें : Shani Dosh Upay : शनि दोष से बचने के लिए करें ये उपाय, सदैव बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

Chaitra Month 2024

चैत्र मास 2024 के व्रत एवं त्यौहार

  • 1 अप्रैल 2024 – शीतला सप्तमी
  • 2 अप्रैल 2024 – शीतला अष्टमी
  • 5 अप्रैल 2024 – पापमोचनी एकादशी, पंचक प्रारम्भ
  • 6 अप्रैल 2024 – शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 7 अप्रैल 2024 – मासिक शिवरात्रि
  • 8 अप्रैल 2024 – सोमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण, चैत्र अमावस्या
  • 9 अप्रैल 2024 – चैत्र नवरात्रि, उगादि, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, हिंदू नव वर्ष प्रारंभ

यह भी पढ़ें : Rang Panchami 2024 : कब है रंग पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथा और धार्मिक महत्व

  • 10 अप्रैल 2024 – चेटी चंड
  • 11 अप्रैल 2024 – गणगौर, मत्स्य जयंती
  • 12 अप्रैल 2024 – विनायक चतुर्थी
  • 13 अप्रैल 2024 – मेष संक्रांति, सौर नववर्ष प्रारंभ, बैसाखी
  • 14 अप्रैल 2024 – यमुना छठ
  • 16 अप्रैल 2024 – महातारा जयंती
  • 17 अप्रैल 2024 – राम नवमी, चैत्र नवरात्रि पारण, स्वामी नारायण जयंती
  • 19 अप्रैल 2024 – कामदा एकादशी
  • 21 अप्रैल 2024 – महावीर स्वामी जयंती, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 23 अप्रैल 2024 – चैत्र पूर्णिमा व्रत, हनुमान जयंती

(डिस्क्लेमर : इस आलेख में दी गई किसी भी जानकारी विभिन्न माध्यमों/मान्यताओं के द्वारा ये जानकारी प्रस्तुत की गई है। जिसका उद्देश्य केवल सूचना पहुंचाना है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।)

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments