Tuesday, February 4, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketCricket: इंग्लैंड ने बनाया रिकॉर्ड, 4.2 ओवर में बनाया सबसे तेज टीम...

Cricket: इंग्लैंड ने बनाया रिकॉर्ड, 4.2 ओवर में बनाया सबसे तेज टीम अर्धशतक

Google News
Google News

- Advertisement -

बैजबॉल खेल के लिए मशहूर इंग्लैंड की क्रिकेट (Cricket) टीम का आक्रामक रवैया एक बार फिर देखने को मिला। टीम ने अपना आक्रामक रवैया जारी रखते हुए गुरुवार को दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 4.2 ओवर में सबसे तेज टीम अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया।

सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (नाबाद 33 रन, 14 गेंद) और ओली पोप (नाबाद 16 रन, नौ गेंद) ने मिलकर 10 चौके लगाए। इससे इंग्लैंड (Cricket) ने 1994 में द ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में अर्धशतक के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया।

सबसे तेज टीम अर्धशतक की सूची में पहले तीन स्थान पर इंग्लैंड (Cricket) काबिज है। इंग्लैंड ने 2002 में श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में भी पांच ओवर में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था।

श्रीलंका इस सूची में चौथे स्थान पर है जिसने 2004 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ 5.2 ओवर में अर्धशतक पूरा किया था। भारत दो बार 5.3 ओवर में अर्धशतक पूरा करके इस सूची में पांचवें स्थान पर है। टीम इंडिया ने 2008 में चेन्नई में इंग्लैंड और 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments