Tuesday, July 9, 2024
27.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeSPORTSCricketVirat Kohli Record : सचिन को पीछे छोड़ने की तैयारी में विराट

Virat Kohli Record : सचिन को पीछे छोड़ने की तैयारी में विराट

Google News
Google News

- Advertisement -

Cricket World Cup 2023 : वर्ल्ड कप में आज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला चला। साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में विराट ने शतक लगाया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में अपने जन्मदिन पर विराट ने प्रशंसकों को शतक का तोहफा दिया। भारत के रन मशीन विराट का यह वनडे करियर का 49वां शतक है। उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

सचिन से भी आगे निकलेंगे Virat Kohli

आज Virat Kohli की बल्लेबाजी शानदार रही। उन्होंने जिन परिस्थियों में शतक लगाया, काबिलेतारीफ है। विराट की बल्लेबाजी देखकर कहा जा सकता है कि वे अभी सचिन के और रिकॉर्ड तोड़ेंगे। सचिन ने अपने वनडे करियर में 463 मैच खेले हैं। 452 पारियों में 18426 रन बनाए है। उनका औसत 44.83 का रहा। तेंदुलकर ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए। विराट ने 277वीं पारियों में ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 49वें ओवर में अपना 49वां शतक पूरा किया।

कोहली (Virat Kohli) के पीछे ही हैं हिटमैन रोहित

रिकॉर्ड तोड़ने के मामले में हिटमैन रोहित शर्मा भी कम नहीं हैं। रोहित (Rohit Sharma) वनडे में शतक लगाने में तीसरे नंबर पर हैं। तेंदुलकर और कोहली (Virat Kohli) के बाद सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वालों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने 259 मैच की 251 पारियों में 31 सैकड़े लगाए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नंबर है। पोंटिंग ने 375 मैच खेले हैं। उनके 365 पारियों में 30 शतक हैं। इन दोनों के बाद पांचवें स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। उन्होंने 445 मैच की 433 पारियों में 28 शतक लगाए हैं।

विराट ने जन्मदिन पर लगाया शतक

विराट (Virat Kohli) वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले टॉम लाथम, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, मिचेल मार्श, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली पहले ऐसा कर चुके हैं। विराट ने अब तक इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 85 रन, नाबाद 55 रन, 16 रन, नाबाद 103 रन, 95 रन, शून्य, 88 रन और 100* रन की पारियां खेली हैं।

शानदार शुरुआत को जारी रखना मेरा काम : Virat Kohli

Kolkata: Indian batter Virat Kohli celebrates after his century during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and South Africa, at Eden Gardens, in Kolkata, Sunday, Nov. 5, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI11_05_2023_000341B)

विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा विकेट था जिस पर बल्लेबाजी करना मुश्किल था। हमें रोहित और शुभमन से शानदार शुरुआत मिली। मेरा काम इसे जारी रखना था। 10वें ओवर के बाद गेंद ग्रिप और टर्न लेने लगी। पिच धीमी हो गई और फिर मेरी भूमिका काफी देर तक बल्लेबाजी करने की थी। टीम प्रबंधन ने मुझे यही बताया था। श्रेयस ने अच्छा खेला। और अंत में हमने कुछ और रन बनाए।

हार्दिक नहीं हैं, इसलिए जमे रहा लक्ष्य : Virat Kohli

कोहली ने कहा कि हमारी टीम में हार्दिक नहीं हैं। इसलिए हमें पता था कि एक या दो विकेट हमें महंगा पड़ सकता है। मैं खेलने का मौका देने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए भगवान का आभारी हूं। इस शानदार मैदान पर इतनी बड़ी भीड़ के सामने अपने जन्मदिन पर शतक बनाना बहुत अच्छा है। पिच धीमी है, हमारे पास गुणवत्तापूर्ण गेंदबाजी लाइन-अप भी है, लेकिन हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।

मास्टर ब्लास्टर ने भी दी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने अपने 49 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ”विराट आपने अच्छा खेला। मुझे 49 से 50 शतक तक पहुंचने में 365 दिन लग गए थे। मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में आप 49 से 50 पर पहुंच जाएंगे और मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। बधाई हो।”

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Narendra Modi to visit Russia: जानें क्रेमलिन ने क्यों कहा…ये पश्चिमी देश जलता है मोदी की रूस यात्रा से

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को नई दिल्ली में इस उच्च स्तरीय यात्रा के बारे में जानकारी दी थी।

Madhya Pradesh cabinet expansion: आज हो सकता है मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किसे मिलेगी जगह

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार शाम राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की थी।

Metro in Manesar: भूपेंद्र हुड्डा ने कहा, कांग्रेस गुरुग्राम से मानेसर तक मेट्रो लाइन का विस्तार करेगी

हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने ही दिल्ली मेट्रो सेवा को हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ तक लाने का "ऐतिहासिक" काम किया।

Recent Comments