गुरूवार, दिसम्बर 7, 2023
23.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमLATESTICC World Test Championship Final : जानें रोहित ने क्यों की भारतीय...

ICC World Test Championship Final : जानें रोहित ने क्यों की भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, पुजारा और अश्विन ने भी कही बड़ी बात

Google News
Google News

- Advertisement -

2023 ICC World Test Championship (WTC 2023) फाइनल में अब ज्यादा समय नहीं बचे हैं। 7 से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल मैदान पर यह मैच होगा। मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस बीच भारत के कप्तान ने  WTC 2023 फाइनल में पहुंचने के लिए टीम की सराहना की है।

रोहित ने की जमकर तारीफ

BCCI की वेबसाइट पर एक विडियो जारी की गई है। इसमें रोहित ने खिलाड़ियों के जज्बे की तारीफ की है। उन्होंने कहा, हम 2021 में फाइनल हार गए थे। ऐसे में खिलाड़ियों ने जो जज्बा दिखाया, वह काबिलेतारीफ है। हमने साउथम्पटन में हार के बाद से ही अगले चरण की तैयारी शुरू कर दी थी। इस बीच हमनें अच्छी क्रिकेट खेली। हमारे सामने चुनौतियां आईं। उससे आगे बढ़ने के लिए सभी ने मेहनत की।

रोहित ने इस विडियो में वापसी के लिए खिलाड़ियों की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह दो साल का पूरा चक्र है। इस दौरान हमने काफी टेस्ट मैच खेले। इस चक्र में कई खिलाड़ी खेले। हर अवसर पर किसी खिलाड़ी ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया।

पंत, बुमराह और अय्यर नहीं हैं टीम का हिस्सा

गैरतलब है कि भारत WTC फाइनल में अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों के बिना उतरेगा। इसमें ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। पहले डब्ल्यूटीसी चक्र में रोहित के अलावा पंत और अय्यर ने अच्छा किया था। उनके औसत 40 रन प्रति पारी से ऊपर रहे हैं। बुमराह ने 10 मैचों में 45 विकेट लिए।

पुजारा और अश्विन ने भी कही बड़ी बात

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि टीम को इन तीनों खिलाड़ियों के योगदान को याद करना चाहिए। उन्होंने कि कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम के लिए योगदान दिया। इनमें से कुछ खिलाड़ी अभी टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, यह महत्वपूर्ण है कि हम उनके प्रयासों को याद करें।

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि WTC फाइनल में जगह बनाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। इसकी शुरुआत निश्चित तौर पर 2014 से हो गई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया था। हम सभी खिलाड़ियों ने बहुत कम टेस्ट मैच खेले थे। हमें वहां से अपनी यात्रा शुरू करनी थी। सीनियर खिलाड़ियों के बिना यह आसान काम नहीं था। लेकिन, मैं यह कह सकता हूं कि हमने अथक प्रयास किए। पिछले दोनों WTC चक्र में हमें इसका फायदा मिला।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Nothing का नया फोन जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होंगे फीचर्स

इस नए फोन को Nothing Phone 2a के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह कुछ हद तक सैमसंग और वनप्लस की तरह ही है।

अपने भीतर प्रेम का उजाला तो फैलने दीजिए..

भारत में तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसा पूरी दुनिया में हो रहा है। तनाव ने तो पूरी दुनिया पर कब्जा कर लिया है। तनाव की कोई एक किस्म नहीं है। ईएमआई भरनी है, बच्चे की फीस देनी है, नौकरी खोजनी है, जैसे न जाने कितने तनाव हैं जिसको झेलते-झेलते आदमी आजिज आ जाता है।

पढ़िए आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी गलत फहमी से बचें। छुपी हुई कुछ बातें आपके...

Recent Comments