Happy Holi 2024 Hindi Wishes : होली के दिन दिल खिल जाते हैं और रंगों में रंग मिल जाते हैं… मस्ती की होली, रंगों का त्योहार होली आ गई है। हर घर में गुझिया और पकवान बनाने की तैयारियां भी चल रही हैं। बता दें कि हिंदू धर्म में होली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। ऐसे में लोग इसे काफी मौज-मस्ती और हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। रंग-बिरंगी होली के अवसर पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और पड़ोसियों से मिलते हैं और उन्हें रंग, गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।
इस दिन न सिर्फ रंग-गुलाल खेला जाता है बल्कि गिले-शिकवे भुलाकर दुश्मन को भी गले लगाया जाता है। हालांकि, कई बार ऐसा भी होता है कि इस दिन आप अपने कई प्रियजनों से नहीं मिल पाते हैं। कई लोग घर या शहर से दूर होंगे, या रंगों से छिपकर घर पर बैठे होंगे। ऐसे में आप उन्हें बेहद खास अंदाज में होली 2024 की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे होली संदेश जो आपके परिवार या दोस्तों को रंग खेलने के लिए उत्साहित कर देंगे।
रंगों की वर्षा, गुलाल की बौछार
गुझिया की मिठास, अपनों का प्यार
मुबारक हो होली का त्योहार।
रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,
लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको,
आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ…
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
सदा हो मीठी आपकी बोली..
खुशियों से भरी हो आपकी झोली,
हमारी तरफ से आपको भी हैप्पी होली!
यह भी पढ़ें : केमिकल वाले रंगों की बजाए घर पर बनाएं Herbal Gulal, स्किन पर नहीं होगी एलर्जी
मथुरा की खुशबू, गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार, गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार,
चांद की चांदनी अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको रंगों का त्यौहार।
यह भी पढ़ें : Hair Rebonding: क्या है हेयर रिबॉन्डिंग, जानिए कैसे करें बालों की देखभाल
हर रंग से पहले, शुभ्र धवल रंग – सा मन हो, जिस पर जो रंग चढ़े पावन हो…
जैसी रंग बिरंगी होली अपनी, वैसा रंगों भरा जीवन हो!
नाचो गाओ खुशी मनाओ.. जम के खेलो रंग,
ज्यादा ज्ञान जो देने आए.. उनको देदो भंग,
जुगीरा सारा रा रा रा..
लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/