राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम को लाल किला के परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में भाग लिया और रावण दहन का दृश्य देखा। श्री धार्मिक लीला समिति के आयोजकों ने राष्ट्रपति को त्रिशूल और प्रधानमंत्री को गदा भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। साथ ही, उन्हें ‘‘शक्ति और सुशासन’’ के प्रतीक के रूप में धनुष और बाण भी प्रदान किए गए। मुर्मू और मोदी ने भगवान राम द्वारा रावण के अंत का प्रतीकात्मक मंचन देखा, जिसके बाद भारी भीड़ की जयजयकार के बीच रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रमें में शामिल हुए PM मोदी
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News