Tuesday, February 4, 2025
16.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeBollywood News बॉलीवुड की खबरे - Desh rojanaPushpa 2 धमाल ऑन Box Office Day 4: हिंदी वर्जन ने रविवार...

Pushpa 2 धमाल ऑन Box Office Day 4: हिंदी वर्जन ने रविवार को मचाई सुनामी, की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Google News
Google News

- Advertisement -

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ की धुंआधार कमाई की तो जैसे लड़ी ही लग गई है।
अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म “पुष्पा 2” बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नया इतिहास रच रही है। चौथे दिन फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली। इतनी बड़ी कमाई करने वाली है यह पहली फिल्म बनी है। खासतौर पर हिंदी वर्जन ने रविवार को धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिससे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में उत्साह है।

संडे को हिंदी वर्जन ने बनाए अन्य नए रिकॉर्ड

रविवार को पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इसने एक ही दिन में सबसे ज़्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया। फिल्म की कहानी, अल्लू अर्जुन का दमदार अभिनय और ज़बरदस्त एक्शन दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच कर ला रहे हैं। रश्मिका का लुक और उनकी अदाएं भी फैंस को घायल किए जा रही हैं।

800 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री

फिल्म ने केवल चार दिनों में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है। न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर में पुष्पा 2 का जादू सभी के सर चढ़कर बोल रहा है।

फैंस का प्यार और क्रिटिक्स की सराहना

फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। वहीं, आलोचकों ने भी इसकी कहानी और अल्लू अर्जुन के अभिनय की खूब तारीफ की है। वहीं ज़बरदस्त क्लाइमैक्स और स्टोरीलाइन के साथ फिल्म के गाने और डायलॉग्स पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
पुष्पा 2 की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता अब केवल दक्षिण भारत तक ही सीमित नहीं रही। फिल्म का जादू हर कोने में पूरी दुनिया में सर चढ़कर बोल रहा है। और इसका क्रेज तेलुगू और हिंदी वर्ज़न दोनों में ही बराबर है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

औषधियों की खोज में लगे रहते थे चरक

बोधिवृक्षअशोक मिश्र भारतीय आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले राजवैद्य चरक पंजाब के कपिल स्थल नामक गांव में पैदा हुए थे। ऐसा माना जाता है।...

Recent Comments