Thursday, March 27, 2025
29.6 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAAmbalaहथिनीकुंड बैराज के 18 दरवाजे खोले, खतरे के निशान से ऊपर बह...

हथिनीकुंड बैराज के 18 दरवाजे खोले, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी

Google News
Google News

- Advertisement -

देश रोज़ाना: हरियाणा के यमुनानगर जिले में बने हथिनीकुंड बैराज से 18 दरवाजों को खोल दिया गया है। इस बैराज से निकलने वाला पानी यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत है। बैराज के खुलने के कारण शहरों में एक बार फिर बाढ़ आने का खतरा है। शनिवार को पानी का लेवल नापा गया था। जोकि 2 लाख 23 हजार 054 क्यूसेक था। एक घंटे बाद ही पानी का लेवल खतरे के निशान से ऊपर बहने लग गया। पहाड़ो में बारिश होने के कारण यह किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिरसा के पास बने घग्गर नदी का मुख्य बांध टूट गया है। जिसके कारण गांव में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग बाढ़ से बचने के लिए इंतज़ाम भी करने लगे है। बाढ़ का पानी गांव के अंदर ना घुसे इसके लिए उन्होंने मेड बनानी शुरू कर दी है।

हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। जिससे गांव के लोग काफी घबरा गए है। 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला और जींद जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments