Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiमन हमारा मित्र और शत्रु दोनों

मन हमारा मित्र और शत्रु दोनों

Google News
Google News

- Advertisement -

सुकरात यूनान के महान दार्शनिकों में से एक थे। उनका जन्म ईसा से 470 साल पहले हुआ था। वह एक मध्यम परिवार में जन्मे थे। इनके पिता सोफ्रोनिस्कस पेशे से एक मूर्तिकार थे। बचपन में सुकरात ने भी अपने पिता से मूर्तिकला सीखी थी। लेकिन जल्दी ही इनका मन मूर्तिकला से विरक्त हो गया। इन्होंने भी अपने समकालीन बच्चों की तरह मातृ भाषा , यूनानी कविता, गणित, ज्यामिति और खगोल विज्ञान की पढाई की थी। इन्होंने कुछ साल तक एक सैनिक के रूप में भी काम किया था। जल्दी ही सुकरात ने एक स्कूल खोल लिया और बच्चों को दर्शन आदि की शिक्षा दी।

एक बार एक व्यक्ति इनके पास आया और बोला, हमारा सबसे बड़ा मित्र कौन है? सुकरात ने तपाक से उत्तर दिया-मन। इस पर उस व्यक्ति ने अगला सवाल किया-हमारा शत्रु कौन है? इस बार भी सुकरात ने जवाब दिया-मन हमारा सबसे बड़ा शत्रु है। यह सुनकर वह व्यक्ति अचंभित हो गया, उसने कहा-मैं आपकी बात अच्छी तरह से समझ नहीं पाया। जरा विस्तार से समझाएं। तब सुकरात बोले, मन हमसे अच्छे-अच्छे कार्य कराता है। वह लोगों की भलाई करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें : ‘अहिंसक’ को बुद्ध ने बनाया अहिंसक

इससे बड़ा मित्र हमारा दूसरा कोई हो ही नहीं सकता है। लेकिन यही मन अगर गलत कार्यों को करने के लिए प्रेरित करे, तो इससे बढ़कर कोई दूसरा शत्रु हो भी नहीं सकता है। उस आदमी ने अगला सवाल किया-जब मित्र और शत्रु दोनों एक साथ हों, तो किसका प्रभाव हमारे ऊपर सबसे ज्यादा होगा? तब सुकरात ने कहा कि यह तो हमारे ऊपर निर्भर है कि हम किसको अपने ऊपर हावी होने देते हैं। यह सुनकर वह व्यक्ति संतुष्ट होकर चला गया।

Ashok Mishra

-अशोक मिश्र

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

सरकारी जमीनों पर स्लम बस्तियां बसाने की दोषी खुद सरकार

पिछले दिनों लखनऊ के कुकरैल नाले के किनारे बसी अकबरपुर बस्ती पर बुलडोजर चलने की देश में खूब चर्चा हुई। अकबरपुर में लगभग बारह...

Rahul Gandhi: सुलतानपुर अदालत में पेश हुए राहुल, 12 को अगली सुनवाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi: ) मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुलतानपुर की सांसद-विधायक (एमपी/एमएलए) अदालत में पेश हुए। कांग्रेस...

BJP Budget: भाजपा ने कहा, विकसित भारत बनाने में उपयोगी साबित होगा बजट

भारतीय जनता पार्टी (BJP Budget: ) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट विकसित भारत...

Recent Comments