Saturday, July 27, 2024
30.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeEDITORIAL News in Hindiलिव इन रिलेशनशिप का दंश झेलती नादान युवतियां

लिव इन रिलेशनशिप का दंश झेलती नादान युवतियां

Google News
Google News

- Advertisement -

इन दिनों लिव इन रिलेशनशिप का चलन काफी बढ़ गया है। बालिग युवक-युवतियां बिना शादी किए एक दूसरे के साथ रहते हैं। शारीरिक संबंध बनाते हैं। जब बात बिगड़ जाती है, तो लड़की यौन शोषण का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है। लिव इन रिलेशन में रहने वाली लड़कियां और लड़के इस बात को क्यों नहीं समझ पाते हैं कि भारत एक रीति-रिवाजों से संपन्न सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखने वाला देश है। यहां यौन उच्छृंखलता की तनिक भी गुंजाइश नहीं है। लोगों में बिना शादी किए एक साथ रहने को अच्छी निगाहों से नहीं देखा जाता है। ऐसे रिश्तों को समाज मान्यता भी नहीं देता है।

भले ही कानून ने दो वयस्क युवक-युवतियों को एक साथ रहने की इजाजत देता हो। उन्हें एक विवाहित जैसे अधिकार देता हो। इस मामले में समाज की मानसिकता लड़की को ही दोषी ठहराने की होती है। ऐसा भी नहीं है कि हमारे समाज में कभी यौन संबंधों को लेकर उदारता नहीं रही है। इसी देश के प्राचीन साहित्य में ऐसे सैकड़ों उदाहरण मिल जाएंगे जहां युवा पुरुष और स्त्री ने पेड़, पौधों, चांद, सूरज, नदी, पहाड़ और हवा आदि को साक्षी मानकर गंधर्व विवाह कर लिया और समाज ने उनको मान्यता दी।

यह भी पढ़ें : मंत्री को सम्मानित करने का अधिकार हर किसी को है

कभी हमारे समाज में गंधर्व विवाह प्रचलित थी। यह गंधर्व विवाह आज के लिव इन रिलेशन जैसा ही था। राजा दुष्यंत और शकुंतला का गंधर्व विवाह ही हुआ था। गंधर्व विवाह करने के बाद युगल समाज में जाकर लोगों को सूचित करता था कि हमने विवाह कर लिया है। भारतीय विवाहों के प्रकार में यह भी एक विवाह की पद्धति थी। उस दौर में लोग अपने संबंधों को लेकर ईमानदार हुआ करते थे। आज की तरह बेईमान नहीं हुआ करते थे कि जब तक मन हुआ लिव इन रिलेशन में रहे और जब मन ऊब गया, तो ठेंगा दिखाकर चलते बने।

करनाल जिले में रहने वाली एक युवती के साथ यही हुआ। दोनों लिव इन रिलेशन में दो साल तक रहे। जब युवती गर्भवती हो गई, तो उसके लिव इन पार्टनर ने दूरी बना ली। छह महीने की गर्भवती होने के बाद युवती को पता चला कि उसका प्रेमी शादी शुदा और चार साल के लड़के का बाप है। इस गम में लड़की की मां मर गई और कुछ महीने पहले लड़की का पिता भी मर गया। उसका प्रेमी विदेश में है। अब लड़की अपने दो साल के बेटे को लेकर दर-दर भटक रही है। पुलिस अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रही है। कोई उसकी विपदा सुन ही नहीं रहा है। उस युवती ने भी तो लिव इन रिलेशन में रहने से पहले अपने भविष्य के बारे में नहीं सोचा था।

Sanjay Maggu

-संजय मग्गू

लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments