फरीदाबाद। सात दिवसीय राम कथा के समापन पर सेक्टर 14 कम्युनिटी सेंटर में व्यास पीठ पर विराजमान राम कथा के मर्मज्ञ स्वामी कार्ष्णि सुमेधानंद जी महाराज ने भक्ति की महत्वता पर बल दिया। भगवान भी भक्त के वश में है भक्ति की शक्ति अपार है। अहिल्या की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राम ने दर्शन दिए माता शबरी के मीठे बेर खाए।
स्वामी गोविंदानंद जी महाराज
कलयुग केवल नाम अधारा कलयुग में नाम की महिमा अपरंपार है भगवान का सुमिरन और ध्यान भक्ति का मूल मंत्र है हम सच्चे मन से भगवान की भक्ति करें किसी की निंदा ना करें किसी का दिल ना दुखाए। रमणरेती धाम से पधारे कार्ष्णि स्वामी गोविंदानंद जी महाराज ने राम चरित मानस की महत्ता पर बल दिया।
यह भी पढ़ें : आईपीएस जसलीन कौर पलवल में बतौर एडिशनल एसपी थी नियुक्त
सभी के लिए सुंदर प्रसाद
राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। हमारे आदर्श है। घर-घर में रामायण होना जरूरी है। व्यास पीठ पर विराजमान सभी संतों का शैलेंद्र गर्ग जी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया कथा के पश्चात सभी के लिए सुंदर प्रसाद की व्यवस्था की गई।
खबरों के लिए जुड़े रहे: https://deshrojana.com/