रविवार, दिसम्बर 10, 2023
15.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

होमHARYANAराहुल गांधी के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ में हुआ घर-घर कांग्रेस अभियान का...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ में हुआ घर-घर कांग्रेस अभियान का शुभारंभ

Google News
Google News

- Advertisement -

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल व पीसीसी डेलिगेट प्रियंका अग्रवाल ने सेक्टर-64 स्थित प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के प्रांगण में अध्यनरत अभावग्रस्त छात्र- छात्राओं को खाद्य व स्टेशनरी सामग्री वितरित की वहीं कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा के आदेशानुसार बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में घर-घर कांग्रेस अभियान की शुरूआत की। अग्रवाल ने बताया किइस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता बल्लभगढ़ विधानसभा के हर घर पर दस्तक देकर जनता के दु:ख-दर्द व मांगों से रूबरू होने का काम करेंगे। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मनोज अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी की दूरगामी सोच एवं दृढृ संकल्पता के चलते आज पूरे देश के कांग्रेस कार्यकतार्ओं में नए जोश का संचार हुआ है, खासकर उनकी भारत जोड़ो यात्रा को जिस प्रकार से देश की जनता का समर्थन अपार स्नेह मिला है, उसने यह साबित कर दिया कि वह एक सुलझे हुए राजनीतिज्ञ है, जो भारत को विकास की बुलंदियों तक लेजा सकते है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नौ सालों में देश विकास के मामले में कोसों पीछे छूट गया है, इस सरकार ने केवल लोगों को बरगलाने का काम किया है, लेकिन जनता अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।  इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि आज बल्लभगढ़ क्षेत्र की जनता बिजली, पानी, सडकें व सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है,

विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई व भ्रष्टाचार की सौगात दी है, जिसको लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है और जनता अबदेश व प्रदेश में बदलाव करने का मन बना चुकी है। मनोज अग्रवाल ने कहा कि  आज राहुल गांधी के जन्मदिन पर हम सभी कांग्रेस कार्यकतार्ओं को भाजपा सरकार को सत्ता से उखाडऩे के लिए एकजुट हो कर संकल्प लेना चाहिए ताकि आने वाले समय में इस गूंगी-बहरी सरकार को सत्ता से बाहर करके पुन: देश व प्रदेश में कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाकर फिर से देश व प्रदेश में खुशहाली का दौर शुरू किया जा सके।

इस मौके पर मुख्य रुपसे महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सोनू चौधरी, लीगल सेल जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह आर्य, सेवादल प्रदेश सचिव सगीरन खान, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पंडित, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिता शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप शर्मा, शुभम कसाना, आजाद सैनी, धर्मवती शर्मा, बाबुलाल रवि, नसीमा शेख, आदिल, अब्दुल, राहुल गुप्ता, बादल, पंडित जय किशन, राजकुमार नेताजी सहित  प्रयास वेलफेयर सोसाइटी के समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

हरियाणा में आत्महत्या की घटती प्रवृत्ति एक सकारात्मक संकेत

देश रोज़ाना: आत्महत्या की घटनाएं इधर कुछ वर्षों से पूरे देश बढ़ रही हैं। यह काफी चिंताजनक है। आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं के बीच...

बाइक पर टूट कर गिरा बिजली का हाइटेंशन तार, जिंदा जले दम्पति

पलवल। बिजली विभाग के द्वारा पुराने तारों की मरम्मत का कार्य नहीं किया जाता है। इसका एक ताजा उदाहरण पलवल में देखने को मिला।...

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है, तो पत्रकारों में एक ही क्यों: एमडब्ल्युबी

चंडीगढ़।मीडिया वेल बींग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी व महासचिव सुरेन्द्र मेहता ने कहा है कि -पत्रकारों को पैंशन के मामले में सरकार...

Recent Comments