Sunday, September 8, 2024
26.1 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAGurugramपटौदी विधायक ने मानेसर मंडल की बैठक में आप और कांग्रेस पर...

पटौदी विधायक ने मानेसर मंडल की बैठक में आप और कांग्रेस पर जमकर किए प्रहार

Google News
Google News

- Advertisement -

प्रवेश चौहान, देश रोजाना

गुरुग्राम। वीरवार को मंडल अध्यक्ष देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में मानेसर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 23 जुलाई को सायं 4 बजे पटौदी स्थित हरिमंदिर आश्रम में होने वाले पटौदी विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के आयोजन को लेकर जानकारी साझा की गई। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रवीन यादव के नेशनल हाईवे-48 मानेसर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पटौदी विधायक एवं पन्ना प्रमुख सम्मेलन के संयोजक सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मुख्य अतिथि होंगे। जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। पटौदी विधायक ने बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में अपने संबोधन के दौरान विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जहां ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान का लेकर उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। जरावता ने कहा कि आप नेता हरियाणा में नाटक करने की बजाय पंजाब जाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सद्बुद्धि दें। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी एसवाईएल के पानी का विरोध कर रही थी और अब बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा आने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘अब पानी आ रहा है, हरियाणा ले ले’ जैसा गैर जिम्मेदाराना और भद्दा बयान देकर मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ध्वस्त करने काम किया है। मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठें किसी नेता को ऐसे बयान देना शोभा नहीं देता।

जरावता ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई पर ध्यान नहीं दिया। यहां तक की बाढ़ का अलर्ट जारी होने के बावजूद आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। यहीं वजह रही की बारिश और यमुना का पानी पूरी दिल्ली में फैल गया और बाढ़ का रूप ले लिया। इसलिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपनी कमियों का ठीकरा हरियाणा पर न थोपें। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि संगठन के नाम पर जिस पार्टी का जिला अध्यक्ष तक न बना हो वो पार्टी भारतीय जनता पार्टी से मुकाबले के बारे में सोच रही है। जबकि भाजपा द्वारा आज प्रदेश में विधानसभा वार पन्ना प्रमुख सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments