Wednesday, February 5, 2025
16.9 C
Faridabad
इपेपर

रेडियो

No menu items!
HomeHARYANAप्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत

प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत

Google News
Google News

- Advertisement -

लाडवा। लाडवा में श्री राम हनुमान रामलीला समिति द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी शुक्रवार को नगरपालिका पूर्व उपप्रधान अनिल माटा के निवास स्थान पर पहुंची। जहां प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। श्री राम हनुमान रामलीला समिति के निदेशक कुश गर्ग ने बताया कि जैसे-जैसे शिवरात्रि नजदीक आ रही है उसके साथ-साथ प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

शिवरात्रि पर्व पर निकाली प्रभातफेरी

शहर की सभी संस्थाओं के सहयोग से शिवरात्रि पर्व के लिए प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जो प्रात: 5 बजे मेन बाजार स्थित शिव चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई एक हर दिन अलग अलग शिवभक्त के निवास स्थान पर पहुंचती है। वहीं शुक्रवार को प्रभातफेरी पूर्व उपप्रधान अनिल माटा के निवास पर पहुंची। जहां पर माटा परिवार द्वारा प्रभातफेरी का स्वागत किया व भक्तजनों द्वारा वहां कीर्तन भी किया गया। समिति की ओर से परिवार को महादेव के आशीर्वाद स्वरूप स्मृति चिन्ह भेेंट कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : अगर युवा अपना ध्यान खेलों में लगाएंगे तो वह अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे

पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत हुआ

वहीं प्रभातफेरी में समिति प्रधान राजेश वर्मा, अमित खुराना, अनिल मलिक, डा. अशोक निर्मल, विपिन शर्मा, रणित कंबोज, अमित सिंघल, मिंटू कंबोज, अशीष फौजदार, पंकज कम्बोज, अमित सिंघल, नरेश गर्ग, सोमनाथ सोमी, योगेंद्र कम्बोज सहित अनेक शिव भक्त मौजूद थेप्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से हुआ जोरदार स्वागत।

अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें : https://deshrojana.com/

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Desh Rojana News

Most Popular

Must Read

Recent Comments